नोएडा में महिला इंजीनियर की हत्या, बेसमेंट में घात लगाकर बैठा था हत्यारा

मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली इंजीनीयर अंजलि अपार्टमेंट में अपनी दोस्तों के साथ रहती थी।

नोएडा। 25 साल की इंजीनियर की नोएडा में उसके अपार्टमेंट में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह अपार्टमेंट के बेसमेंट में उसको गोली मारी गई। मृतका अंजलि लावा मोबाइल कंपनी में काम करती थी, हत्यारा पहले से ही बेसमेंट में उसको गोली मारने के इरादे से बैठा हुआ था।

Woman, murder, crime, engineer, techie, shot, dead, noida, नोएडा, इंजीनियर, हत्या, क्राइम

सीसीटीवी में कैद घटना

सीसीटीवी में कैद घटना

महिला इंजीनियर को गोली मारे जाने की वारदात बेसमेंट के सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इसमें एक युवक भाग रही युवती पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर देता है।

हाल ही में पूरी की थी पढ़ाई

हाल ही में पूरी की थी पढ़ाई

घटना नोएडा के सेक्टर 62-स्थित शताब्दी अपार्टमेंट रेल विहार की है। मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली इंजीनीयर अंजलि अपार्टमेंट में अपनी दोस्तों के साथ रहती थी। 25 वर्षीय अंजली ने हाल में अपनी इंजीनियरिंग पूरी की थी और अब जॉब कर रही थी।

फोन आने पर गई नीचे

फोन आने पर गई नीचे

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 6 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई जिसके बाद वह अपने फ्लैट से बाहर निकली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और उस फोन कॉल की डिटेल खंगाल रही है।

कई एंगल से जांच कर रही पुलिस

कई एंगल से जांच कर रही पुलिस

अंजलि के साथ रहने वाली उसकी दोस्त से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक वो कई एंगल से मामले की जांच कर रही है, कुछ दबिशें भी दी गई हैं लेकिन अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+