ग्रेटर नोएडा: लिफ्ट के बहाने युवती के साथ चलती कार में रेप, परिचित था आरोपी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट देने के बहाने एक युवती के साथ चलती कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी महिला की सहेली का परिचित बताया जा रहा है।

woman physical attack in greater noida

मीडिया खबरों के मुताबिक, घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के परी चौक की है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो परी चौक गोलचक्कर के पास बस स्टॉप पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान आरोपी अपनी गाड़ी लेकर आया। पीड़िता ने बताया कि वह उसे पहले से ही जानती थी इसलिए उसकी कार में बैठ गई। आरोपी ने पीड़िता को अपने साथ पिछली सीट पर बैठने के लिए कहा। गाड़ी में सवार होने के बाद लड़की ने गाड़ी रोकने के लिए कहा तो उसने नहीं रोका तो पीड़िता ने इसका विरोध किया।

पीड़िता ने डायल 100 पर कॉल करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी ने उससे मोबाइल छीनकर आगे की सीट पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी गाड़ी को एक सुनसान जगह पर ले गया। पीड़िता ने बताया कि उसने गाड़ी के शीशे और दरवाजों को बंद करके तेज आवाज में गाना बजा दिया और लड़की के साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+