Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ग्रेटर नोएडा में अब अफ्रीकी मूल की लड़की को आॅटो से उतारकर पीटा

ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में दो नाइजीरियाई छात्रों को पीटने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब ग्रेटर नोएडा में ही एक अफ्रीकी मूल लड़की को पीटने का मामला सामने आया है।

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में दो नाइजीरियाई छात्रों को पीटने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब ग्रेटर नोएडा में ही एक अफ्रीकी मूल लड़की को पीटने का मामला सामने आया है। उत्‍तर प्रदेश के नोएडा में दो दिन में नाइजीरियाई मूल के लोगों पर हमले की यह दूसरी वारदात है। लड़की को ऑटो से उतार पर बुरी तरह पीटा गया है। घायल लड़की को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

ग्रेटर नोएडा में अब नाइजीरियाई लड़की को आटो से उतारकर पीटा

डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में हुई। लड़की ने जब पीटे जाने का विरोध किया तो उसे और पीटा और फिर हमलावर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि जिस लड़की को पीटा गया है वो केनया की रहनी वाली है। उनका नाम मारिया ब्रूएंडी है। वो नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की छात्रा है। अस्‍पताल में भर्ती छात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कैलाश हॉस्पिटल के डॉक्‍टर सलिल कपूर ने कहा कि अभी छात्रा को अभी डिस्‍चार्ज कर दिया गया है और चोट का कोई दिखने वाला निशान सामने नहीं आया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+