Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को फिर अपने साथ ले गई UP ATS, प्रेमी सचिन के सामने होगी पूछताछ

Seema Haider Latest News: नोएडा के सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) दुबई और नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत आ पहुंची। लेकिन, प्यार का दावा कर भारत आने वाली सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप लग रहे हैं। वहीं, सीमा हैदर मामले की जांच यूपी एसटीएफ कर रही है। सोमवा 17 जुलाई को यूपी एटीएस ने सीमा हैदर से पूछताछ की थी।

सीमा हैदरा से सवालों का यह सिलसिला मंगलवार 18 जुलाई को भी खत्म नहीं हुआ। यूपी एसटीएफ (UP STS) एक बार फिर सीमा हैदर और सचिन मीणा को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। ऐसा बताया जा रहा है कि एसटीएफ सचिन और सीमा हैदर से पहले तो अलग-अलग फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी एसटीएफ मंगलवार को सचिन मीणा के घर पहुंची।

Seema Haider Latest News

इस दौरान एसटीएफ सीमा हैदर और सचिन को अपने साथ ले गई। इससे पहले सोमवार 17 जुलाई को भी यूपी एसटीएफ सचिन और सीमा से करीब 08 घंटे तक पूछताछ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन के पिता नेत्रपाल को भी थाने बुलाया गया था और उनसे भी पूछताछ हुई थी। पूछताछ के बाद सचिन के पिता को वापस भेज दिया गया था। वहीं, सचिन और सीमा से अलग-अलग कमरों में बैठाकर पूछताछ हुई थीं।

इस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के दौरान यूपी एसटीएफ ने सीमा के मोबाइल को भी चेक किया। तो उसका सारा डाटा डिलीट मिला। जांच एजेंसियों की मानें तो सीमा के मोबाइल से कई अहम राज खुल सकते हैं। जांच एजेंसिया सीमा के मोबाइल से डाटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि सीमा और सचिन से यह पूछताछ नोएडा सेक्टर 94 के कमांड सेक्टर में हो रही हैं।

जानिए किस-किस एंगल पर हुई पूछताछ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी एसटीएम ने सीमा हैदर और सचिन की पहली मुलाकात से लेकर PubG ग्रुप में दूसरे लड़कों के भी बारे में पूछताछ की। सचिन और सीमा हैदर नेपाल में 7 दिन रहे, उस दौरान वो नेपाल में कहां कहां गए और किन लोगों से मिले, इसके बारे में पूछताछ हुई। इसके अलावा सीमा हैदर के पूरे परिवार से संबंधित जानकारी ली गई है। उसके पति, माता-पिता, भाई-बहन समेत सभी के बारे में जानकारी जुटाई गई है।

पबजी से शुरू हुई थी दोस्ती
27 वर्षीय पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और नोएडा के सचिन मीणा के बीच पबजी से दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद सीमा ने भारत आने का फैसला लिया और अपनी पूरी संपत्ति बेचकर दुबई और नेपाल होते हुए अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई। भारत में आने के बाद सीमा हैदर गिरफ्तार भी हुई। हालांकि, कोर्ट से सीमा को जमानत मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+