पुलिस के कब्जे में आते ही निकली श्रीकांत त्यागी की हेकड़ी, जिसे दी भद्दी गालियां, अब कहा- वो मेरी बहन जैसी हैं

नोएडा, 10 अगस्त। नोएडा में महिला के साथ गाली गलौज करने वाली श्रीकांत त्यागी को आखिरकार यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीकांत त्यागी का वायरल वीडियो सामने आया था, जिसमे देखा जा सकता है कि वह नोएडा में महिला के साथ अभद्रता कर रहा है और धमकी दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया था। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

    Shrikant Tyagi ने महिला को लेकर अब क्या कह दिया ? | वनइंडिया हिन्दी |*Crime

    14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    14 दिन की न्यायिक हिरासत में

    पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद श्रीकांत त्यागी की अकड़ ढीली पड़ गई है। गिरफ्तार होने के बाद श्रीकांत त्यागी ने कहा कि वह महिला उसकी बहन की तरह है, मेरे खिलाफ षड़यंत्र किया गया है, राजनीतिक बदला लेने के लिए मेरे साथ यह षड़यंत्र रचा गया। सूरजपुर कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मीडिया से बात करते हुए श्रीकांत त्यागी ने कहा कि जिस महिला के साथ उसने अभद्रता की, वह मेरी बहन की तरह है।

    स्वामी प्रसाद मौर्या का नाम आया सामने

    स्वामी प्रसाद मौर्या का नाम आया सामने

    श्रीकांत त्यागी ने कहा कि मुझे उस घटना के लिए अफसोस है, वह मेरी बहन की तरह है, यह घटना राजनीतिक है, मुझे राजनीतिक तौर पर खत्म करने के लिए यह किया गया है। इससे पहले नोएडा पुलिस ने बताया कि श्रीकांत त्यागी अपनी कार पर विधायक का स्टीकर इस्तेमाल करता था, जिसे कथित तौर पर विधान परिषद के सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया था। पुलिस की पूछताछ में श्रीकांत त्यागी ने यह खुलासा किया है।

    मेरठ से गिरफ्तार

    मेरठ से गिरफ्तार

    नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मंगलवार की शाम को श्रीकांत त्यागी के बारे में जानकारी साझा की थी। शुरुआत में त्यागी लखनऊ जाना चाहता था, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि वह किस नेता के संपर्क में था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कमिश्नर ने बताया कि त्यागी को मेरठ के करीब से गिरफ्तार किया गया है। उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी के सेक्टर 93 स्थित केस के चलते गिरफ्तार किया गया है।

    धरपकड़ के लिए 12 टीम का गठन

    धरपकड़ के लिए 12 टीम का गठन

    कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि 5 अगस्त का वीडियो सामने आने के बाद हमारी टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। हालांकि यह मामला पुलिस के पास आधिकारिक तौर पर नहीं आया था। पीड़िता से पुलिस ने संपर्क किया था, इसके बाद केस दर्ज किया गया और त्यागी की तलाश शुरू की गई थी। शुरुआत में 8 टीमों का गठन किया गया था त्यागी को पकड़ने के लिए। लेकिन जिस तरह से त्यागी अपनी लोकेशन बदल रहा था उसकी वजह से उसे पकड़ा नहीं जा सका था। इसके बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीमों की संख्या को बढ़ाकर 12 कर दिया गया।

    बदल रहा था लोकेशन

    बदल रहा था लोकेशन

    श्रीकांत त्यागी पहले मेरठ गया, फिर मुजफ्फरनगगर, फिर रिषिकेश और हरिद्वार गया। सर्च ऑपरेशन के बाद त्यागी को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के साथ विवाद को लेकर पुलिस ने बताया कि कॉमन एरिया के इस्तेमाल को लेकर यह विवाद 2019 में शुरू हुआ था। कमिश्नर ने साफ कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को लेकर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने बताया कि त्यागी पहले एयरपोर्ट जाना चाह रहा था, लेकिन तबतक उसका वीडियो वायरल हो गया, जिसकी वजह से वह मेरठ चला गया। उसने यहां रात गुजारी और फोन बदल दिया। इसके बाद वह हरिद्वार, ऋषिकेश चला गया। त्यागी वीआईपी नंबर 001 का इस्तेमाल कर रहा था। जिसे उसने 1 लाख रुपए में खरीदा था।

    गाड़ियां जब्त

    गाड़ियां जब्त

    पुलिस ने त्यागी की गाड़ियों को जब्त कर लिया है। उसकी दो फॉर्च्यूनर, दो सफारी, एक हॉन्डा सिविक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके ड्राइवर ने गाड़ी की नंबर प्लेट पर प्रदेश का आधिकारिक चिन्ह पेंट कराया था ताकि अपना प्रभाव जताया जा सके। हमने त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। त्यागी खुद को भाजपा के किसान मोर्चा का नेता बताता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+