Shrikant Tyagi की पत्नी अनु ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'पुरुष थाने में रखा और...'
Shrikant Tyagi की पत्नी अनु ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'पुरुष थाने में रखा और...'
नोएडा, 10 अगस्त: महिला से अभद्र व्यवहार करने वाला कथित भाजपा नेता और 25 हजार का इनामी श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार हो गया है। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को मंगलवार 09 अगस्त को मेरठ जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्यागी को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तो वहीं, अब श्रीकांत शर्मा की पत्नी अनु त्यागी मीडिया के सामने आई हैं और बीजेपी सांसद महेश शर्मा के साथ-साथ पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए है। अनु की मानें तो उनके पति ने किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया।

बच्चों के झगड़े में मेरे पति को बना रहे गुंडा
श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे पति को गुंडा बना रही है। कहा कि मैंने, मेरे पति या बच्चों ने किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। बच्चों की लड़ाईयां हो जाती है, लेकिन बच्चों के झगड़े से मेरे पति को गुंडा बना रहे हैं। इस दौरान अनु ने कहा कि सोसाइटी के 99 प्रतिशत लोग तो मेरे पति को जानते भी नहीं होंगे, क्योंकि वह बाहर नहीं आते थे।
Recommended Video

पुरुष थाने में रखा और मेरे साथ किया अभद्र व्यवहार
इस दौरान श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु ने पुलिस पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए। अनु के मुताबिक, पुलिस ने शुक्रवार से रविवार दोपहर तक मुझे पुरुष थाने में अपनी हिरासत में रखा था। मेरे साथ मारपीट तो नहीं की गई, लेकिन मुझे मानसिक रूप से खूब प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, अनु ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने और हर तरीके की बदसलूकी करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। अनु ने कहा कि पुलिस ने अपनी पूछताछ के दौरान कई बार गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया।

मेरे पति बीजेपी के नेता, उन्होंने किया है सरेंडर
अनु की मानें तो उनके पति (श्रीकांत त्यागी) बीजेपी से जुड़े हुए थे और उन्होंने पुलिस के समक्ष खुद सरेंडर किया है। इस दौरान अनु त्यागी ने नोएडा के भाजपा सांसद महेश शर्मा पर आरोप लगाए है। अनु की मानें तो यह सबकुछ कराधरा उनका (महेश शर्मा) का है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को गाली दी थी, इसलिए पुलिस ने हमारे साथ यह व्यवहार किया। सरेंडर करने के सवाल पर अनु ने बताया कि मेरे पति तो पहले दिन ही सरेंडर करने वाले थे, लेकिन इन्होंने मामले को इतना तूल पकड़ा दिया। अनु त्यागी ने कहा कि मेरे पति ने सरेंडर किया है, उन पर जबरदस्ती गुंडा एक्ट लगाया गया है, जो फर्जी है।

मेरठ के श्रद्धापुरी इलाके से गिरफ्तार हुआ श्रीकांत त्यागी
कथित भाजपा नेता या यूं कहे 'गालीबाज नेता' श्रीकांत यादव की गिरफ्तारी पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। वो पिछले पांच दिनों से फरार चला रहा था। आखिर कार पुलिस ने उसे (श्रीकांत त्यागी) मेरठ जिले के श्रद्धापुरी इलाजे से मंगलवार 09 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि महिला से अभद्र व्यवहार करने के मामले ने जब तूल पकड़ा तो उसने (श्रीकांत त्यागी) उत्तराखंड की तरफ रुख कर लिया था। पुलिस की मानें तो त्यागी की लास्ट लोकेशन पुलिस को उत्तराखंड के ऋषिकेश जिले में मिली थी। इस दौरान ऋषिकेश में श्रीकांत त्यागी को फोन तीन से चार बार ऑन और ऑफ हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications