Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नोएडा: श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद सामने आई महिला, बताया क्या हुआ था उस दिन

नोएडा: श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद सामने आई महिला, बताया क्या हुआ था उस दिन

नोएडा, 11 अगस्त: ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी के अंदर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने वाला कथित 'गालीबाज भाजपा नेता' अब सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। नोएडा पुलिस ने मंगलवार 09 अगस्त को उसके मेरठ जिले से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तो वहीं, अब श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद वायरल वीडियो दिखाई देने वाली महिला अब मीडिया के सामने आई हैं। साथ ही, महिला ने उस दिन की घटना का पूरा सच बताया। तो आइए जानते है क्या हुआ था उस दिन।

श्रीकांत त्यागी और अपने बीच हुई विवाद का महिला ने बताया सच

श्रीकांत त्यागी और अपने बीच हुई विवाद का महिला ने बताया सच

गाली की घटना का जिक्र करते हुए पीड़ित महिला ने मीडिया से बातचीत में अपने और त्यागी के बीच पूरे विवाद के बारे में बताया कि घटना के दिन वह लॉन में गई थी। इस दौरान सोसाइटी के माली सार्वजनिक क्षेत्र पर पौधे लगा रहा था। जिसके बारे में मैंने सोसायटी के माली से पूछा किया कि वह सार्वजनिक क्षेत्र में पौधे क्यों लगा रहा है? मेरे मना करने के बाद माली ने यह बात जाकर उसे (श्रीकांत त्यागी) को बता दी। जिसके कुछ देर बाद त्यागी मौके आ धमका। त्यागी ने बहस शुरू कर दी। मैं उससे बात भी नहीं कर रही थी। इसके बाद जो कुछ हुआ, वह सभी ने देखा था।

मैंने नहीं शुरू की थी त्यागी से बातचीत

मैंने नहीं शुरू की थी त्यागी से बातचीत

हालांकि, महिला ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले श्रीकांत त्यागी से कोई बातचीत शुरू नहीं की थी। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी के एक इलाके पर कब्जा कर रखा था, जिसपर वो माली से पौधे लगवा रहे थे। महिला की मानें तो मैंने उस जगह को सार्वजनिक बताया था। तो वह गाली-गलौज करने लगा और फिर उसने मुझ पर हमला किया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव किया। इस दौरान महिला ने ​बताया कि उन्हें श्रीकांत त्यागी का सामना करते हुए डर नहीं लगा। वे अपनी सोसायटी और समाज के हक के लिए खड़ी रहीं। उन्होंने बताया कि आज पूरी सोसायटी मेरे साथ है।

श्रीकांत की गिरफ्तारी के बाद डर नहीं लगता क्या?

श्रीकांत की गिरफ्तारी के बाद डर नहीं लगता क्या?

हालांकि, मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल क्या त्यागी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें डर लग रहा है? का जवाब देते हुए महिला ने कहा कि आगे क्या होगा, यह मुझे भी नहीं मालूम है। वैसे मेरा भी एक परिवार है। इसी सोसायटी में रहने वाली एक अन्य महिला ने इस घटना के बारे में बताया कि उक्त महिला ने त्यागी से कोई बात नहीं की थी। वह अतिक्रमित इलाके में लगाए जा रहे पौधों को हटाने के लिए कहने गई थी। त्यागी की बदतमीजी और बुरे आचरण के किस्सों के बाद भी मेरी सहेली ने अपने बारे में सोचे बिना उसका सामना किया। वह हमारे लिए लड़ी।

महिला की सहेली ने जानिए क्या कहा

महिला की सहेली ने जानिए क्या कहा

महिला की एक अन्य सहेली ने कहा कि घटना के बाद से वह काफी दबाव में थी। मीडिया से बात करने की स्थिति में नहीं थी। अभी भी वह डर के कारण कई लोगों से नहीं मिल रही है। मानसिक तौर पर इस घटना से निकलने में उसे समय लगेगा। इतना ही नहीं, महिला की सहेली ने बताया कि श्रीकांत त्यागी सोसायटी में बाउंसरों के साथ सभी पर अपने नेता होने का रौब दिखाता था। कोई नहीं जानता था कि सब कुछ नकली था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+