ग्रेटर नोएडा: भारत में रहकर भी रह रहे हैं 'पाकिस्तान वाली गली' में, अब सीएम योगी को लिखा पत्र
नोएडा। भारत में रहकर भी एक कॉलोनी के लोग पाकिस्तानी बन गए हैं। कॉलोनी का नाम 'पाकिस्तान वाली गली' होने की वजह से लोगों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है। इससे परेशान होकर अब कॉलोनी के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी से कॉलोनी का नाम बदलने की गुजारिश की है। वहीं, मामला सामने आने के बाद एसडीएम दादरी राजीव राय ने इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को जांच कर कदम उठाने के आदेश दिए।

एनबीटी की खबर के अनुसार, देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान छोड़कर कुछ हिंदू परिवार दादरी में बसे थे, जिसके बाद इस कॉलोनी का नाम 'पाकिस्तान वाली गली' पड़ गया। यहां के निवासियों का कहना है कि उनके पूर्वज पाकिस्तान से आकर बस गए थे इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। अब सात दशकों बाद भी इस कॉलोनी का नाम पाकिस्तान वाली गली है। इतना ही नहीं हमारे आधार कार्ड पर भी पता के रूप में पाकिस्तान वाली गली ही लिखा है। जिसकी वजह से हमें रोजगार से लेकर अन्य सुविधाएं नहीं मिलती। इतना ही नहीं पाकिस्तान का नाम होने से सभी यहां के लोगों को संदेह की नजरों से घूरते हैं।
पाकिस्तान गली में रहने वाले भूपेश कुमार कहते हैं, 'हामें आधार कार्ड दिखाने के बाद भी रोजगार नहीं मिलता। हम अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं पढने लिखने के बाद भी उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा, क्योंकि आधार कार्ड पर लिखा है 'पाकिस्तान वाली गली'। हम बहुत परेशान हैं। हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि इस मोहल्ले का नाम बदलकर हमें रोजगार मुहैया कराया जाए।' वहीं, मामला सामने आने के बाद एसडीएम दादरी राजीव राय ने इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को जांच कर कदम उठाने के आदेश दिए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications