Noida Viral Video: सर्विस टैक्स को लेकर रेस्तरां में बवाल, बाउंसर बुलाकर महिला और अन्य के साथ मारपीट

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल के एक रेस्तरां में कस्टमर और स्टाफ का सर्विस चार्ज को लेकर विवाद हो गया। अचानक ही विवाद इतना बढ़ गया कि रेस्तरां प्रबंधन ने पार्टी कर रही महिला समेत अन्य को बाउंसर बुलाकर पिटवा दिया। इसी दौरान इस घटना का वीडियो भी बना लिया गया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेस्तरां में महिलाओं के साथ बदसलूकी
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुनीता द्विवेदी रविवार रात अपने कुछ साथियों के साथ पार्टी करने स्पेक्ट्रम मॉल के ड्यूटी फ्री रेस्तरां पहुंची थीं। उनके अनुसार एक ई-कॉमर्स वेबसाइट से 50 फीसदी डिस्काउंट मिला था। लेकिन जब उनका बिल 12 हजार रुपये आया तब उन्होंने डिस्काउंट एडजस्ट करने को कहा।

Noida Viral Video fight in restaurant over service tax bouncer beats woman and others customers

डिस्काउंट और सर्विस टैक्स को लेकर मारपीट
लेकिन डिस्काउंट और सर्विस टैक्स को लेकर उनके और रेस्तरां स्टाफ के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रेस्तरां मैनेजर निर्मल कुमार, कर्मचारियों और बाउंसरों ने महिला और साथियों के साथ पहले बदसलूकी की और फिर मारपीट की। वहीं मैनेजर निर्मल कुमार ने महिला और उसके साथियों पर रेस्तरां कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Noida Viral Video fight in restaurant over service tax bouncer beats woman and others customers

सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ा
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में रेस्तरां में मौजूद लोग महिलाओं के साथ बदसलूकी करते दिख रहे हैं। महिला बीच-बचाव करती दिख रही है। साथ ही रेस्तरां के अंदर दोनों पक्ष में मारपीट भी हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद बड़ी तादाद में लोगों ने नोएडा पुलिस को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं जवाब में पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए सेक्टर-113 थाना पुलिस में शिकायत दी है, जिसकी जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+