नोएडाः महिला को सिम अपग्रेड के बहाने किया फोन फिर उड़ा दिए साढ़े 9 लाख रुपये
नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित 108 सेक्टर में महिला के साथ ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। महिला ने शिकायत में बताया कि सिम को 3जी से 4जी में बदलने के बहाने 9.5 लाख रुपये की ठगी की गई है। साइबर क्राइम की पुलिस ने बताया कि पीड़िता वर्षा अग्रवाल को ठगों ने सिम को अपग्रेड के बहान बरगलाया ताकि उनका बैंक अकाउंट हैक किया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया गया है वो झारखंड का है।

वर्षा अग्रवाल ने बताया कि बीते 7 मई को उनको फोन आया, जिसमें युवक ने खुद को कस्टमर केयर एग्जीक्यूटीव बताते हुए कहा कि अगर वो अपने 3जी सिम को 4जी में अपग्रेड नहीं कराया तो उनकी 3जी सिम की सेवा जल्द बंद हो जाएगी। इसके बाद वो सिम को अपग्रेड कराने के लिए राजी हो गई। साथ ही युवक ने उनको बताया कि सिम स्वैप कराने की रिक्वेस्ट डाल दी गई है। ऐसे में 72 घंटे तक सिम काम नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका शक तब गहराया जब सिम 6 दिन बाद भी एक्टिवेट नहीं हो पाया था।
इसके बाद पीड़िता बैंक गई, जहां उनको पता चला कि उनकी एफडी को तोड़कर साढ़े 9 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन किया गया है। यह पैसे 22 बार में 8 मई से 11 मई के बीच निकाले गए हैं। पीड़िता की शिकायत के साइबर सेल ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications