Greater Noida: छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर बेड में घुस गए नाइजीरियन, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा में लगातार पकड़ी जा रही ड्रग फैक्ट्रियों के चलते इस धंधे में लिप्त विदेशी नागरिकों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के दौरान दो नाइजीरियन नागरिक पुलिस से बचने के लिए बेड में छिपे गए थे।

बीते कुछ समय से दिल्ली एनसीआर में लगातार ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिसके तहत ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी मूल के विदेशी नागरिकों के सत्यापन की कार्रवाई पुलिस के द्वारा कराई जा रही है। इसी क्रम में पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे विदेशी लोगों का सत्यापन कराया गया। इस दौरान जब पुलिस एक सोसाइटी में पहंची तो दो विदेशी नागरिक बेड के अंदर छुप गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। साथ ही घटना का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

बिना वीजा के 23 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
बता दें कि ग्रेटर नोएडा में पिछले 20 दिनों में लगभग 600 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है। इन ड्रग्स फैक्ट्रियों को अफ्रीकी मूल के विदेशी नागरिकों के द्वारा ही संचालित किया जा रहा था। इन अफ्रीकी मूल के लोगों के पासपोर्ट और वीजा की अवधि भी समाप्त हो चुकी थी। यह अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा में निवास कर रहे थे। ड्रग्स फैक्ट्री के पकड़े जाने के बाद से ही पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले में रह रहे सभी विदेशी नागरिकों के सत्यापन की कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके तहत सूरजपुर थाना पुलिस ने एलिस्टोनिया व कई अन्य सोसायटी से 23 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
बेड के अंदर छुप गए नाइजीरियन
वहीं एलिस्टोनिया सोसाइटी में छापेमारी के दौरान जब पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की टीम पहुंची, तो यह लोग इधर-उधर छुपने लगे। जिसमें से दो विदेशी नागरिक बेड के अंदर छुप गए, लेकिन पुलिस ने इनको देख लिया और उन्हें बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के अंतर्गत इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है और सभी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications