Noida: स्टूडेंट को दिल दे बैठी 22 साल की ट्यूशन वाली मैम, अपनी उम्र से छोटे छात्र को लेकर हुई फरार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक 22 साल की महिला टीचर अपने 16 वर्षीय स्टूडेंट के साथ फरार हो गई। छात्रा के गायब होने के बाद परेशान पिता ने सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कराया है।

Noida News: साल 2007 में अमिताभ बच्चन और तब्बू की फिल्म 'चीनी कम' आईं थी। इस फिल्म में शेफ का किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन को अपनी से छोटी उम्र की तब्बू से मोहब्बत हो जाती है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में देखने को मिला है। यहां एक ट्यूशन टीचर अपनी उम्र से छोटे नाबालिग स्टूडेंट को लेकर फरार हो गई। तो वहीं, अपने बेटे के गायब होने के बाद उसके पिता परेशान हैं।
बेटे की कोई खबर ना मिलने के बाद उन्होंने नोएडा के सेक्टर-113 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी टीचर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला नोएडा सेक्टर-123 का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक 22 साल की टीचर बच्चों को अपने घर पर ट्यूशन पढ़ाती है। बता दें कि टीचर के घर से सामने एक 16 साल का लड़का रहता है।
16 साल का नाबालिक लड़का 22 साल की टीचर के पास मैथ्स पढ़ने के लिए जाता था। पढ़ाई के दौरान टीचर और स्टूडेंट में नजदीकियां बढ़ गई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। आरोप है कि दोनों 16 जनवरी को घर से भाग गए। तो वहीं, अब छात्र के पिता ने टीचर के खिलाफ सेक्टर-113 के पुलिस स्टेशन में अपने बेटे को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करवाया है। बता दें, छात्र के पिता विजय शुक्ला मूल रूप से देवरियां जिले के रहने वाले है।
विजय शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया, 'उनका 16 वर्षीय बेटा अनुराग कॉलोनी में रहने वाली 22 वर्षीय एक टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था। सोमवार को भी वह ट्यूशन पढ़ने गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्यूशन टीचर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई है। लड़के के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Recommended Video

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला टीचर छात्र से प्यार करती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी टीचर और छात्र को बरामद करने के लिए पुलिस की दो टीम गठित कर दी है। साथ ही, सर्विलांस और अन्य माध्यमों से दोनों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों बरामद कर लिया जाएगा।
-
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Noida International Airport: देश का पहला 'नेट जीरो' एयरपोर्ट, एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे की 10 बड़ी बातें -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications