Noida: एश्वर्या राय का फेक पासपोर्ट और कर्नल से करोड़ो की ठगी, ख़ाकी की गिरफ्त में ‘नाइजीरियन’ गिरोह
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड़ा में बीटा-2 पुलिस ने नाइजीरियन गिरोह के तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया हैं। गिरोह के द्वारा एक रिटायर्ड कर्नल से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी की हैं।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड़ा में बीटा-2 पुलिस ने नाइजीरियन गिरोह के तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया हैं। गिरोह के द्वारा एक रिटायर्ड कर्नल से 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी की हैं। वही इन ठगों के पास से बॉलीवुड अभिनेत्री एश्वर्या राय का फोटो लगा फेंक पासपोर्ट भी बरामद हुआ हैं। इसके इलावा इनके पास से नकली अमेरिकन डॉलर, कई मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप भी बरामद हुए हैं। इन तीनो विदेशी ठगों को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया हैं।

एक रिटायर्ड कर्नल से ठगी 1 करोड़ 81 लाख की रकम
दरअसल, पुलिस के मुताबिक एक रिटायर्ड कर्नल द्वारा साइबर सेल में शिकायत दर्ज़ कराई गई थी कि एक कोला नट देने के नाम पर उसके साथ ऑनलाइन ठगी की गई हैं। जिसमे उससे 1 करोड़ 81 लाख की रकम ठगी गई हैं। जिसके चलते साइबर सेल ने जाँच शुरू की और आज 3 नाइजीरियन युवकों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि बाकी फरार अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही हैं।
मेट्रोमोनियल साइट व डेटिंग एप्स के नाम पर करते थे ठगी
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों नाइजीरियन युवक फार्मास्यूटिकल कंपनी के एजेंट बनकर लोगों को जड़ी बूटी सस्ती बेचने व खरीदने के नाम पर ठगी का शिकार बनाते थे। झांसे में लेकर उनसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराते थे। यह रकम अलग अलग अकाउंट में ट्रांसफर कराई जाती थी। इसके लिए यह गिरोह मेट्रोमोनियल साइट व डेटिंग एप्स के जरिये लोगों को फंसाता था।

'एश्वर्या राय' के फेक पासपोर्ट व करोड़ों की देशी-विदेशी करेंसी बरामद
पुलिस के मुताबिक नाइजीरियन शातिर ठगों से एश्वर्या राय का फोटो लगा फेक पासपोर्ट बरामद हुआ हैं। इसके साथ ही इनके पास से 3 हजार अमेरिकी असली डॉलर जिनकी भारतीय मुद्रा के मुताबिक ढाई लाख रूपये हैं। इसके इलावा 10 करोड़ 76 लाख भारतीये रुपये के नकली 13 लाख अमेरिकी डॉलर व 10,500 पाउंड बरामद किए हैं जिनकी कीमत भारतीय हिसाब से लगभग 10 लाख 61 हजार रुपये आंकी जा रही हैं। इसके साथ ही 6 मोबाइल फोन, 11 सिमकार्ड, लैपटॉप, प्रिंटर, सहित पैनड्राइव बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications