बहू लगाती है सब्जी में प्याज का तड़का, सास शिकायत लेकर पहुंची थाने

नोएडा। उत्तर प्रदेश के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामसा सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला अपनी बहू की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। उसकी शिकायत सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए कि करे तो क्या करें। दरअसल सास की शिकायत है कि उसकी बहू सब्जी में प्याज का तड़का लगाती है, जबकि वह उसे कई बार मना कर चुकी है। पुलिस चौकी पहुंची सास इस जिद पर अड़ी थी कि पुलिस बहू के खिलाफ कार्रवाई करे। बाद में किसी तरह समझा बुझाकर बुजुर्ग महिला को उसके घर भेज दिया गया।

mother-in-law gose to police station to complain against daughter-in-law

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर कस्बा निवासी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुलिस चौकी पर पहुंची और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से शिकायत करते हुए कहा कि वह अपनी बहू से परेशान है। उसकी बहू मना करने के बावजूद रोज सब्जी में प्याज का तड़का लगाती है। सास का कहना है कि उसे प्याज बिलकुल पसंद नहीं है, इसीलिए उसकी बहू जानबूझ कर सब्जी में प्याज डालती है। शिकायत लेकर पहुंची सास का आरोप है कि उसका बेटा भी उसकी बात नहीं सुनता। ये बुजुर्ग महिला अपनी बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ी रही।

पुलिसकर्मियों ने उसको यह घरेलू मामला बताकर काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन, सास अपनी जिद पर अड़ी रही। काफी देर बाद पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे को पुलिस चौकी पर बुलाया। जहां बेटे ने सब्जी में आगे से प्याज नहीं डालने का आश्वासन अपनी मां को दिया। उसके बाद ही महिला शांत हुई और वापस अपने घर लौटी। इस बारे में बिलासपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अखिलेश ने बताया कि बुजुर्ग महिला अपनी बहू की शिकायत लेकर पहुंची थी। समझाकर कर बुजुर्ग महिला को वापस घर भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+