नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार घुस गई। यह घटना ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है। हादसे में जिन 5 लोगों की मौत हुई है, वो सभी एक ही परिवार के थे। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। कार जब नोएडा से परी चौक जा रही थी, उसी वक्त यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार वैगन आर कार रोड़ पर खड़ी खराब ट्रक में पीछे से घुस गई। जिसके चलते कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।













Click it and Unblock the Notifications