तीन बच्चों के बाप ने साली से जबरन की शादी, पत्नी ने रोका तो बोला- तलाक, तलाक, तलाक
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पति ने उसकी छोटी बहन से जबरन रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर शादी कर ली। विरोध करने पर तीन माह पहले उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। छोटी बहन से रजिस्टर्ड कराई शादी को रद्द कराने के बाद शुक्रवार को दोनों बहनों ने एसपी देहात कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की है। एसपी देहात ने महिला सेल को जांच कर जल्द रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

एसपी देहात रणविजय सिंह को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 2009 में बुलंदशहर निवासी युवक से हुई थी। महिला को तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि 30 जुलाई 2019 को आरोपी पति उसकी छोटी बहन को बहला फुसलाकर गाजियाबाद रजिस्ट्रार कार्यालय ले गया। आरोपी ने वहां धमकी देकर रजिस्टर्ड शादी कर ली। सितंबर में जब इसकी जानकारी मेसर को हुई तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी पति ने उसे घर से निकाल दिया और बाद में फोन पर तीन तलाक दे दिया।
आरोपी ने महिला को उसके बच्चे भी साथ नहीं ले जाने दिए। पीड़ित पक्ष ने रजिस्ट्रार कार्यालय में छोटी बहन को लेकर शादी रद्द कराने के बाद मामले की शिकायत एसपी देहात से कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि शादी रद्द कराने पर भी आरोपी धमकी दे रहा है। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिली है। तीन तलाक के अलावा छोटी बहन से विवाह का भी मामला सामने आया है। महिला सेल को जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications