दो लड़कियों ने चलती स्कूटी पर किया ऐसा एक्ट, 33 हजार रु. का कट गया चालान
NOIDA FUHAD DANCE: सोशल मीडिया पर आज कल लोग पॉपुलर होने के लिए क्या कुछ नही करते। खास कर युवा जो रील्स के माध्यम से फेम और लाइकस के लिए सारी हदों की सीमा लांघ देते हैं। ऐसे में दिल्ली की मैंट्रो तो रील्स बनाने के नाम से हमेशा चर्चा में रहती है।
अब युवा सड़कों पर भी रील्स बनाने के चक्कर में देश के कुछ नियमों को तोड़ते नज़र आ रहें हैं। ऐसा ही एक मामला नोएड़ा के सड़कों पर देखने को मिला, जहां दो युवतियों व्दारा चलती स्कूटी में फूहड़ डांस करती दिख रही है।

फूहड़ डांस करना पड़ा भारी
25 मार्च सोमवार को बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो नोएड़ा के सड़कों पर दो लड़कियां स्कूटी के बैक सीट पर बैठ कर फूहड़ डांस कर रही है।
वही एक लड़का स्कूटी चला रहा है। तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था, साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। ये वीडियो करीब एक मिनट का है।
लोगों में काफी गुस्सा दिखा
दोनों युवतियों द्वारा इस तरह से होली मनाता देख लोगों में काफी गुस्सा भी है। लोगों ने पुलिस को यह वायरल वीडियो टैग कर कार्यवाही की मांग की है।
इस वीडियो को बनाकर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। फिलहाल यूपी पुलिस ने-16 रजिस्ट्रेशन के चलते स्कूली मालिक का 33 हजार रुपये का चालान काटा है।












Click it and Unblock the Notifications