Happy New Year 2023: नए साल के जश्न में डूबे नोएडा के लोग, एक दिन में ही गटक गए 9 करोड़ की शराब

Happy New Year 2023: नए साल में नोएडा के लोग करोड़ो रुपए की शराब गटक गए। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर को नोएडा के लोग 9 करोड़ु रुपए से अधिक की शराब पी गए।

noida

Happy New Year 2023: नए साल का जश्न लोग अलग-अलग तरीके मनाते हैं। कई लोग अपने घर पर रहकर नए साल का जश्न बेहद सादगी से मनाते है। लेकिन दूसरी तरफ बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो होटल, क्लब, बार, रेस्टोरेंट में पार्टी करते हुए मनाते हैं। नए साल के जश्न में शराब एक ऐसी चीज है जिसका बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। नए साल पर शराब पीने वालों ने तमाम रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में लोगों ने नए साल के जश्न में जमकर शराब के जाम छलकाए। नए साल पर शराब की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

9 करोड़ की शराब एक दिन में बिकी

9 करोड़ की शराब एक दिन में बिकी

पिछले साल की तुलना में इस साल नए साल के मौके पर शराब की बिक्री में 23 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इससाल 31 दिसंबर 2022 को गौतमबुद्ध नगर के लोग 9 करोड़ रुपए की शराब पी गए हैं। लोगों ने सबसे ज्यादा कंट्री लिकर, फॉरेन लिकर और बीयर का इस्तेमाल किया है। वहीं अगर दिसंबर माह की बात करें तो पूरे महीने 139.6 करोड़ रुपए की लोग शराब पी गए। माना जा रहा है कि कोरोना के चलते शराब की बिक्री में नए साल में कमी देखने को मिली थी, यही वजह है कि इस साल शराब की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

2.3 लाख लीटर शराब पी गए

2.3 लाख लीटर शराब पी गए

नए साल के जश्न की बात करें तो 31 दिसंबर 2022 को लोग 2.3 लाख लीटर शराब पी गए। आबकारी विभाग के अनुसार 31 दिसंबर 2022 को 9 करोड़ रुपए की शराब बिकी है। वहीं अवैध शराब के खिलाफ भी आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की और दिसंबर माह में 2512 लीटर अवैध शराब को जब्त किया है। गौतम बुद्ध नगर के सहायक आबकारी आयुक्त आरबी सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में पिछले साल की तुलना में 23 फीसदी शराब अधिक बिकी है, कुल 139.6 करोड़ रुपए की शराब दिसंबर माह में बिकी है।

कितनी शराब की दुकानें

कितनी शराब की दुकानें

गौतमबुद्ध नगर में शराब की कुल 550 दुकानें हैं। नए वर्ष के मौके पर 82 जगहों पर लोगों ने 1-3 दिन का ओकेशनल लाइसेंस लेकर खूब पार्टी की, जिसके चलते राजस्व में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ओकेशनल लाइसेंस जिन लोगों को दिया गया था उसमे हर दिन का 11 हजार रुपए का राजस्व लोगों से वसूला गया है। 10 लाख रुपए से ज्यादा का राजस्व ओकेशन लाइसेंस लेने वालों से वसूला गया हैा। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में कुल 98 बार, 140 फॉरेन लिकर लाइसेंस, 138 बियर लाइसेंस, 25 मॉडल शॉप, 231 देशी दुसानों, 15 प्रीमियम वेंडर दुकानों को लाइसेंस मिला हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+