ग्रेटर नोएडा: अफ्रीका से लौटे परि​वार को कोरोना संक्रमित होने का शक, क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक परिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के शक में क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसाइटी में रहने वाले पति-पत्नी अपने छोटे बच्चे के साथ हाल में ही अफ्रीका से लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग परिवार के तीनों सदस्यों के सैंपल को लैब टेस्ट के लिए भेजने की तैयारी कर रहा है। बता दें, नोएडा में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है।

परिवार ने खुद किया स्वास्थ्य विभाग से संपर्क

परिवार ने खुद किया स्वास्थ्य विभाग से संपर्क

दरअसल, बुधवार की रात परिवार ने खुद स्वास्थ्य विभाग को फोन कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने पूरे परिवार को एहतियातन क्वॉरेंटाइन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। पूरा परिवार 14 दिनों तक क्वॉरेंटाइन वार्ड में ही रहेगा। फिलहाल तीनों में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है।

कोरोना वायरस से जंग लड़ रही दुनिया

कोरोना वायरस से जंग लड़ रही दुनिया

बता दें, पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 8,961 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 219,087 का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां भी संक्रमित मामलों की संख्या 166 हो गई है, जबकि इस महामारी से 3 लोग मौत के शिकार भी हुए हैं। फिलहाल केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी वायरस के खात्मे के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं।

नोएडा में धारा 144 लागू

नोएडा में धारा 144 लागू

नोएडा में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है। प्रशासन ने यह फैसला नोएडा में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद लिया है। एचसीएल टेक्नोलॉजी के ऑफिस में काम करने वाले एक कर्मचारी में भी कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसने विदेश यात्रा के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई है। कंपनी का कहना है कि हमारा ऑफिस सरकार और सभी स्वास्थ्य सलाहकारों के नियमों का पालन कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+