गौरव चंदेल मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले IG आलोक सिंह, सौंपा 20 लाख रुपए का चेक

नोएडा। गौरव चंदेल मर्डर केस मामले में आईजी मेरठ आलोक कुमार सिंह और डीएम बीएन सिंह आज पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक गौरव चंदेल की पत्नी प्रीति चंदेल से मुलाकात की। साथ ही आर्थिक सहायता के तौर पर 20 लाख रुपए का चेक भी दिया। बता दें कि यह मदद सीएम आर्थिक कोष से दी गई है। वहीं, गौरव चंदेल की पत्नी प्रीति चंदेल ने घर में एक शख्स की नौकरी के साथ बेटे की फ्री पढ़ाई की मांग की। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि ये मांग उन्होंने सरकार तक पहुंचाई है। साथ ही मृतक गौरव चंदेल की पत्नी ने सीएम से मुलाकात करने की भी गुहार लगाई है।

यूपी की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

यूपी की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा था। मायावती ने रविवार को ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए है। उन्होंने लिखा, 'नोएडा में गौरव चंदेल की हत्या के मामले में भी लीपापोती व सरकारी उदासीनता के कारण वहां पूरे क्षेत्र में जन आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यूपी सरकार खासकर अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में इस प्रकार की लापरवाही को छोड़कर जनहित पर समुचित ध्यान दे तो यह बेहतर होगा।'

प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा था कि, 'प्रबंधक के पद पर काम करने वाले गौरव चंदेल जी की नोएडा में अपराधियों ने हत्या कर दी थी। लूट-पाट के बाद हुई हत्या में सरकार की कार्रवाई अभी तक ढीली-ढाली ही है।' प्रियंका ने आगे लिखा था कि नोएडा जैसे लोकेशन पर अगर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो पूरे यूपी में क्या स्थिति होगी? गौरव चंदेल जी के परिवार को न्याय जल्द से जल्द मिलना चाहिए। इसके साथ प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें गौरव का बेटा पिता के लिए न्याय मांग रहा था।

क्या है मामला

क्या है मामला

बता दें, बीती 6 जनवरी की रात गुड़गांव से लौटते समय पर्थला गोल चक्कर के पास गौरव चंदेल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश गौरव की किआ सेल्टॉस गाड़ी, दो मोबाइल, लैपटॉप और पर्स लूटकर ले गए थे। अभी तक मृतक के मोबाइल और गाड़ी का कोई पता नहीं है। इसी मामले को लेकर मेरठ जोन के आईजी आलोक कुमार ने शुक्रवार को गौरव के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

आक्रोशित लोगों ने निकाल मार्च

आक्रोशित लोगों ने निकाल मार्च

गौरव चंदेल हत्याकांड से आक्रोशित लोगों को गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। हजारों की संख्या में लोगों ने मूर्ती चौक से मार्च निकाल कर गौरव चंदेल के लिए इंसाफ की मांग की। मालूम हो कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अबतक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं। इसके बावजूद अबतक इसका पता नहीं लग पाया है कि घटना को अंजाम देने वाले लोग कौन थे। ऐसे में पुलिस लोग प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+