5 हजार मांगे तो महिला ने मारे दो थप्पड़, 2 साल की दोस्ती का खौफनाक हुआ अंजाम

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश सोसाइटी में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 6 घंटे में खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या के पीछे उसका मित्र ही था जो पैसे के लेनदेन को लेकर महिला की हत्या कर फरार हो गया था। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने हत्या की बात कबूल करते हुए पूरी घटना बताई है।

टिक टॉक और लाइक ई के जरिए हुई दोस्ती

टिक टॉक और लाइक ई के जरिए हुई दोस्ती

सोशल मीडिया पर फेमस मनोरंजन ऐप टिक टॉक और लाइक ई के जरिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश सोसाइटी अरिहंत आर्डन में रहने वाली नीरजा चौहान की मुलाकात राघव नाम के व्यक्ति से 2 वर्ष पहले हुई थी, दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर शेयर करते थे। दोस्ती धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोपी राघव का नीरजा चौहान के घर बिना रोक-टोक आना-जाना शुरू हो गया, जिसके बाद दोनों कई बार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अपने फ्लैट पर मिले।

पैसों की मांग को लेकर बढ़ा विवाद

पैसों की मांग को लेकर बढ़ा विवाद

गुरुवार की शाम ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अरिहंत आर्डन सोसायटी के फ्लैट नंबर 101 में राघव कुमार सुबह के लगभग 11 बजे पहुंचा, जहां दोनों ने बैठकर काफी समय बिताया, लेकिन मृतका नीरजा चौहान से राघव कुमार ने कुछ पैसों की मांग की, जिसके बाद दोनों में तल्ख़ियां बढ़ गई और नौबत मारपीट तक आ गई। गुस्से से आगबबूला राघव कुमार ने सबसे पहले नीरजा चौहान का गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद बेरहमी से उसका चेहरा कुचल दिया। हत्या के बाद आरोपी राघव कुमार फ्लैट के बाहर ताला लगाकर मृतका का मोबाइल लेकर चला गया।

कमरे में मां की लाश देखकर सन्न रह गया बेटा

कमरे में मां की लाश देखकर सन्न रह गया बेटा

मृतका नीरजा चौहान और आरोपी राघव के रिश्तों की नजदिकी के बारे में मृतका का बेटा भी जानता था। हत्या के बाद घर पर मृतका का बेटा जोकि एक निजी कंपनी में काम करता था जब पहुंचा तो उसने घर का दरवाजा बंद देखा कई बार खटखटाया, लेकिन कोई हलचल नहीं होने पर उसने घर का दरवाजा तोड़ दिया। जब वह अंदर पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गया। खून में लथपथ मां का शव कई घंटों से बेड पर पड़ा हुआ था।

पुलिस ने युवक को किया ​गिरफ्तार

पुलिस ने युवक को किया ​गिरफ्तार

सूचना पर बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के मोबाइल के सोशल मीडिया ऐप और कॉल डिटेल और सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पुलिस को सुराग हाथ लगा। पुलिस ने मृतका के बेटे से पूछताछ की जोकि मृतका और आरोपी के संबंधों के बारे में जानता था, जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो घटना का खुलासा होते हुए देर नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी विपिन कुमार को नोएडा के सेक्टर 80 से गिरफ्तार कर लिया और हत्या के बाद घर से गायब सामान को भी बरामद कर लिया है।

राघव ने बताया क्यों की हत्या

राघव ने बताया क्यों की हत्या

पुलिस की गिरफ्त में आए राघव ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया, ''दो ढाई साल से दोस्ती थी। मैं इनको (नीरजा चौहान) को पैसे देता था, गिफ्ट देता था। वो कहती थी जब तुझे पैसे की जरूरत पड़े तो बता देना। मैंने पांच हजार रुपए मांगे तो मना कर दिया। कहा- पैसे नहीं है, तू नौकरी करता है मैं नहीं करती हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि तुझे ब्लॉक कर दूंगी और दो थप्पड़ मारे, जिसके बाद मुझे गुस्सा आ गया और मैंने उसके चेहरे पर मुक्का मारा। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फ्लैट कर दरवाजा बंद कर चला गया।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+