Noida में किसानों का हल्ला बोल! प्राधिकरण घेराव से पहले बुलाई पंचायत, जानिए क्यों गुस्से में हैं अन्नदाता?
Noida Farmers Protest: नोएडा प्राधिकरण की नीतियों और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ किसानों का गुस्सा चरम पर है। मंगलवार, 9 जुलाई को किसान बड़ी संख्या में प्राधिकरण कार्यालय का घेराव करेंगे। इस आंदोलन से पहले किसान पंचायत बुलाई गई है, जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी।
किसानों की मुख्य मांग है कि प्राधिकरण में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए और लंबित मुआवजा व पुनर्वास संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान हो। इस विरोध प्रदर्शन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई गांवों से किसानों के जुटने की संभावना है, जिससे नोएडा में प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है।

नोएडा प्राधिकरण के घेराव की तैयारी में किसान
नोएडा में किसानों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई देगा। सोमवार दोपहर को भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में बड़ी संख्या में किसान नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगे। प्रदर्शनकारी किसान प्राधिकरण कार्यालय की परिक्रमा करेंगे और इसके बाद एक पंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर सिंह के नेतृत्व में होने जा रहे इस प्रदर्शन में प्राधिकरण पर किसानों की अनदेखी, भ्रष्टाचार और मुआवजा संबंधी समस्याओं को लेकर तीखी नाराज़गी जताई जाएगी।
ये भी पढ़ें Noida Film City : इस तारीख को होगा नोएडा फिल्म सिटी का शिलान्यास, बोनी कपूर ने बताई ये खास बातें
किसानों की क्या है प्रमुख मांगें
- प्राधिकरण में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए
- लंबित मुआवजा और पुनर्वास की समस्याओं का समाधान
- किसानों के साथ हो रहे भेदभावपूर्ण व्यवहार पर रोक
क्या रहेगा कार्यक्रम?
समय: सोमवार दोपहर
स्थान: नोएडा प्राधिकरण परिसर
ये भी पढ़ें Noida News: नोएडा में लेखपाल ने किसान को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications