यूपी-उत्तराखंड समेत चारों राज्यों में BJP की वापसी, इस जीत पर क्या बोले राकेश टिकैत?

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने पांच राज्यों में 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों का स्वागत करते हुए शुक्रवार को कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है। टिकैत ने कहा कि, 'जनता की चुनी हुई सरकारों को अब किसानों की सेवा में जुट जाना चाहिए। हमारी एमएसपी की मांग पूरी की जाए।'

Farmer union leader Rakesh Tikait on results of UP Assembly elections 2022, saying T,he decision of the people is paramount

टिकैत ने अपने आॅफिशियल अकाउंट पर ट्वीट भी किया, "लोकतंत्र के महापर्व में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। किसान आंदोलन ने भी अपना असर दिखाया। हम आशा करते हैं कि जो भी सरकारें बनी हैं, वे सभी अपने-अपने राज्यों में किसानों-मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य करेंगी। सभी को जीत की बधाई।"

Farmer union leader Rakesh Tikait on results of UP Assembly elections 2022, saying T,he decision of the people is paramount

इससे पहले एक न्यूज चैनल पर चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि, हमारा आंदोलन सरकार को खेती-किसानी की अहमियत बताने में कामयाब रहा। जिन कानूनों को नहीं होना चाहिए था, उन्हें सरकार को वापस लेना पड़ा। सरकार को किसानों के हित में फैसले लेने होंगे, हमारा आंदोलन इस दिशा में जारी रहेगा।

Recommended Video

    UP Election Result 2022: 4 राज्यों में BJP की जीत पर क्या बोले Rakesh Tikait ? | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब हो कि, टिकैत की अगुवाई वाला भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा है, जिसने दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर एक साल से भी ज्यादा समय तक चले किसान आंदोलन का नेतृत्व किया। किसान नेता उस भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मुखर रहे थे, जिसका उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों और 2019 के लोकसभा चुनावों में समर्थन किया था।

    जानकारों ने माना कि, भारतीय जनता पार्टी को उन चार राज्यों में सत्ता विरोधी आवाजों का सामना करना पड़ा, जहां चुनाव हुए, खासकर उत्तर प्रदेश में। जहां लखीमपुर खीरी जिले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर, चार किसानों की हत्या के आरोप लगे। वहीं, एक पत्रकार की हत्या हुई थी। हालांकि, भाजपा ने उस क्षेत्र की सभी आठ सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+