नोएडा: नशे में चूर ड्राइवर ने युवतियों से की छेड़खानी, पुलिस ने नहीं की मदद

नोएडा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस कितनी संवेदनशील है, इस बात का पता इस खबर से लग जाएगा। नोएडा के सेक्‍टर-18 स्थित एक मॉल से लौट रही दो युवतियों के साथ नशे में चूर एक कार सवार ने छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसने एक युवती को कार में खींचना चाहा। जब वो सफल नहीं हुआ तो उसने दोनों युवतियों पर कार चढ़ाने की कोशिश भी की। हद तो उस वक्‍त पार हो गई जब युवतियों ने 100 नंबर पर फोन किया।

Drunk driver eve teases girls on road in Noida, police remain mute spectators

कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिसकर्मी ने तुरंत पीसीआर को सूचना न देकर युवतियों को एक मोबाइल नंबर दिया और कहा कि इसपर शिकायत करो। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी स्थित एक मीडिया हाउस में काम करने वाली दो युवतियां सोमवार को खरीदारी करने सेक्टर-16 ए DLF मॉल गईं थीं। दोनों युवतियों ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब 8:15 बजे मॉल से निकलीं।

उन्होंने अपने कैब वाले को फोन किया। कैब वाले ने उन्हें बताया कि वह सेक्टर-18 मार्केट में मिलेगा। मॉल के गेट से निकलते ही एक टोयटा इटियोस कार सवार उनके पीछा करता हुआ हॉर्न बजाने लगा। इस पर उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह अश्लील इशारे करने लगा। जब युवतियों ने कार रुकवाकर ड्राइवर से बात करनी चाही तो आरोपी ने एक युवती का हाथ पकड़कर कार में खींचने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से कार समेत भाग निकला।

पुलिस से नहीं मिली मदद

युवतियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया तो वहां से उन्हें एक मोबाइल नंबर दिया गया। उस मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर उन्हें 20 मिनट में मौके पर पहुंचने की बताई गई। लेकिन 20 मिनट बाद भी कोई नहीं पहुंचा, तो उन्होंने फिर से कंट्रोल रूम को कॉल की। इस पर उन्हें फिर से वही मोबाइल नंबर दे दिया गया।

इस बार मोबाइल नंबर पर बात करने पर उन्हें बताया गया कि वो इलाका उनका नहीं है। उसके बाद दोनों युवतियों ने सेक्टर-18 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत तो लिख ली लेकिन नाकाबंदी कर आरोपी को खोजने में दिलचस्‍पी नहीं दिखाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+