NCR Traffic Update: दिल्ली-नोएडा में इन सड़कों पर लगा भारी ट्रैफिक जाम, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें खबर

Delhi NCR Traffic Alert Today नोएडा। राजधानी दिल्ली में किसानों के शांतिपूर्ण ट्रैक्टर मार्च (tractor march) के दौरान उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। जिसके चलते दिल्ली और नोएडा में कई सड़कों पर आवागमन बंद कर दिया गया है। आवागमन बंद होने की वजह दिल्ली-नोएडा डीएनडी टोला प्लाजा और कालिंदी कुंज पर वाहनों की भीड़ एकाएक बढ़ गई है। इस वजह से कई इलाकों में जाम देखने को मिल रहा है। अगर आप ट्रैफिक अलर्ट को पढ़े बगैर घर से निकलते हैं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Delhi NCR Traffic Alert Today: Heavy traffic on Delhi-Noida DND toll plaza and kalindi kunj

नोएडा आने जाने के लिए गाजीपुर बॉर्डर का इस्तेमाल होता था, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने डीएनडी टोल प्लाजा (DND Toll Plaza) और कालिंदी कुंज (Kalindi Kunj) से नोएडा जाने की सलाह दी है। दरअसल, गणतंत्र की छुट्टी के बाद बुधवार सुबह ज़्यादातर लोग अपने ऑफिस के लिए निकले हैं। जिसके चलते सुबह 8 बजे से ही खासतौर पर डीएनडी और कालिंदी कुंज के रास्ते नोएडा से दिल्ली जाने वालों की भीड़ बढ़ गई। भीड़ बढ़ने से डीएनडी और कालिंदी कुंज पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

वाहन धीरे-धीरे आगे को बढ़ रहे हैं, जिसके चलते एक के पीछे एक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कालिंदी कुंज के चलते महामाया फ्लाई (Mahamaya Flyover) ओवर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। ट्रैफिक स्लो होने के चलते ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिर भी दोनों ही टोल पर जाम के से हालात पैदा हो गए हैं। वहीं डीएनडी फ्लाई ओवर पर जाम के से हालात हो गए हैं।

हालांकि दोनों ही जगह नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) ट्रैफिक को सामान्य बनाने में लगी हुई है। तो वहीं, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करने पड़े इसके लिए यातायात हेल्पलाइन न0- 9971009001 भी जारी कर किया है। तो वहीं, साउथ ईस्ट और साउथ वेस्ट जिले के सभी बॉर्डर खुले हुए हैं। बदरपुर और कापसहेड़ा जैसे बॉर्डर से ट्रैफिक की आवाजाही बनी हुई है, वहीं दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर भी कोई अव्यवस्था नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+