नए साल के जश्न के दौरान पब में महिलाओं को छेड़ने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड
ड्यूटी के दौरान मोती यादव चुपके से निकल गया। वो सादे कपड़े में अपने चार साथियों के साथ नोएडा सेक्टर 18 स्थित सेंटर स्टेज मॉल पहुंचा।
नोएडा। नए साल के जश्न में नोएडा के एक सिपाही ने तीन युवतियों से शारीरिक छेड़छाड़ किया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही का नाम मोती यादव है और उसकी तैनाती सेक्टर 20 कोतवाली में है। मीडिया में खबर आने के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की है और जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक मोती यादव की ड्यूटी 31 दिसंबर को कोतवाली सेक्टर 20 प्रभारी के साथ थी।

ड्यूटी के दौरान मोती यादव चुपके से निकल गया। वो सादे कपड़े में अपने चार साथियों के साथ नोएडा सेक्टर 18 स्थित सेंटर स्टेज मॉल पहुंचा। मॉल के एक पब में 31 दिसंबर की रात नववर्ष के जश्न का आयोजन किया गया था। इस पब में मोती यादव भी अपने चार साथियों संग घुस गया। पब में उसने मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाली तीन युवतियों का साथियों के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। VIDEO: अश्लील ठुमकों के साथ लेडी MLA के सामने नए साल का जश्न
युवतियों ने यह शिकायत पब मैनेजर से की। सिपाही और उसके साथियों ने मैनेजर को भी धमकाया। आरोपी सिपाही थाने का ठेकेदार भी है। सिपाही मोती यादव की करतूत से एसएसपी धर्मेंद्र सिंह बेहद खफा हैं। उन्होंने अधिकारियों से कोतवाली सेक्टर 20 समेत सभी कोतवालियों में मौजूद दागी सिपाहियों की सूची मांगी है। एसएसपी ने साफ कर दिया है कि जितने भी दागी सिपाही हैं, सबका तबादला देहात क्षेत्र में किया जाएगा। मंगलवार या बुधवार तक यह तबादले हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications