ग्रेटर नोएडा: आवारा कुत्तों को बिस्कुट खिलाने को लेकर चीनी महिला की पिटाई, पुलिस ने एक युवक को पकड़ा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक अवासीय सोसायटी में चीनी महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल, चीनी महिला सोसायटी में आवारा कुत्तों को बिस्कुट खिला रही थी। कुत्तों को खाने खिलाने पर 60 वर्षीय व्यक्ति और चीनी महिला में विवाद हो गया। जिसके बाद व्यक्ति ने महिला की डंडों से पिटाई कर दी।

Chinese woman beaten up by man from her residential society after dispute

घटना है 25 मई की

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित चीनी महिला और आरोपी व्यक्ति नोएडा की एटीएस पाराडिजो सोसायटी में रहते हैं। आरोपी प्रोपटी का काम करता है जबकि महिला एक जी कंपनी में काम करती है जिसका मुख्यालय चीन में है। एक अधिकारी के अनुसार यह घटना 25 मई को सोसायटी के बाहर हुई जब यह व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते के साथ घूम रहा था जबकि महिला अवारा कुत्तों को बिस्कुट खिला रही थी। अधिकारी ने कहा, 'अवारा कुत्तों और पालतु कुत्ते में झगड़ा हो गया। उस पर इस व्यक्ति ने महिला से कहा कि यदि वह रोजाना इन अवारा कुत्तों खिलाना चाहती है तो वह उन्हें गोद ले ले।'

Chinese woman beaten up by man from her residential society after dispute

एटीएस गोलचक्कर के पास से आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

अधिकारी ने कहा, 'इस पर महिला ने सवाल किया कि उसने उसे यह सुझाव क्यों दिया तथा फिर उनके बीच बहस हो गयी। इस व्यक्ति ने उसे डंडे से मारा।' पुलिस प्रवक्ता ने कहा, 'उसकी शिकायत के आधार बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। आरोपी अमरपाल सिंह को शुक्रवार को एटीएस गोलचक्कर के पास गिरफ्तार किया गया।' अधिकारी के अनुसार भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। चीनी नागरिक ने ट्विटर पर इस घटना का उल्लेख किया था। जिला पुलिस ने उसके ट्वीट पर जवाब दिया और उसे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+