Brijesh Rai : नोएडा के मॉल में बाउंसर्स ने ली शख्स की जान, 2 बच्चों के सिर से छिना पिता का साया

नोएडा, 26 अप्रैल: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार रात एक मॉल में बने बार में मामूली विवाद के बाद बाउंसर्स ने शख्स को बुरी तरह पीट दिया। आनन-फानन में शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बार के स्टाफ के 8 लोगों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। रणविजय सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

गार्डन गैलेरिया मॉल के बार में हुई घटना

गार्डन गैलेरिया मॉल के बार में हुई घटना

मामला नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के गार्डन गैलेरिया मॉल का है। यहां 'द लॉस्ट लेमन' नाम के बार में बृजेश राय अपनी कंपनी की ओर से आयोजित पार्टी में शामिल होने आया था। इस दौरान बृजेश की बिल को लेकर बार के स्टाफ से कहासुनी हो गई। यह विवाद इतना पढ़ा कि मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान बृजेश राय बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बृजेश राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बिहार के रहने वाले थे बृजेश राय

बिहार के रहने वाले थे बृजेश राय

मृतक बृजेश पुत्र श्रीकांत बिहार के छपरा जिले के रहने वाले थे। बृजेश नोएडा की JLN नाम की कंपनी में काम करते थे। बृजेश की शादी सात साल पहले पूजा से हुई थी। पूजा एक स्कूल में पढ़ाती हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद पत्नी पूजा और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। रणविजय सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+