नोएडा: पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश रिंकू, वारदात को देने वाला था अंजाम

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश हत्या के मामले में फरार चल रहा था। साथ ही पुलिस अब यह भी जानकारी करने में जुटी हुई है कि पकड़े गए बदमाश का आपराधिक इतिहास क्या है।

bounty criminal of rs 25 thousand arrested in police encounter in noida

वारदात को अंजाम देने नोएडा आया था बदमाश

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि 25 हजार का इनामी बदमाश रिंकू किसी वारदात को अंजाम देने के लिए नोएडा में आया हुआ है। पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। एक मोटरसाइकिल पर एक युवक आता हुआ दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने मोटरसाइकिल लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने बाइक सवार का पीछा किया, जिस पर बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली रिंकू के पैर में जा लगी। गोली लगते हुए रिंकू मोटरसाइकिल से नीचे गिरा और पुलिस ने दौड़ कर रिंकू को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के मामले में फरार चल रहा था बदमाश

घायल अवस्था में रिंकू को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का इनाम था और पकड़ा गया बदमाश हत्या के मामले में पिछले काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। फिलहाल, पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल में अवैध तमंचा बरामद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+