नोएडा के फिल्म सिटी में फैशन शो के दौरान बड़ा हादसा, लाइटिंग ट्रस गिरने से 24 वर्षीय मॉडल की दर्दनाक मौत
Noida Model Death Fashion Show: नोएडा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। फिल्म सिटी में आयोजित एक फैशन शो में एक मॉडल की मौत हो गई। लाइटिंग ट्रस गिरने से यह हादसा हुआ।
Noida Model Death Fashion Show: नोएडा में फिल्म सिटी के एक स्टूडियो में आयोजित फैशन शो के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 24 वर्षीय मॉडल की जान चली गई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोटें लगी हैं। उनका इलाज नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मॉडल के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। फैशन शो का आयोजन सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के फिल्म सिटी स्थित एक स्टूडियो में किया जा रहा था।

मृतक मॉडल की पहचान ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दिव्यांश फ्लोरा हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली वंशिका चोपड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फैशन शो के दौरान लाइटिंग ट्रस अचानक टूट कर वंशिका के ऊपर गिर गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति बॉबी राज को भी गंभीर चोटें आई हैं। कैलाश अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस फैशन शो के आयोजकों के साथ-साथ पूछताछ कर रही है। आरोप है कि आयोजकों ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पुलिस से उचित अनुमति नहीं ली थी। अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
यह भी पढ़ें- खूबसूरती ने किया बेरोजगार, मॉडल को कोई जॉब देने के लिए नहीं हो रही तैयार












Click it and Unblock the Notifications