ग्रेटर नोएडा: 12 साल की बच्ची से मास्क पहनकर युवक ने किया रेप, पकड़ने गई पुलिस पर किया तमंचे से फायर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 12 साल की बच्चे के साथ रेप की वारदात सामने आई है। पुलिस की मानें तो आरोपी वारदात को मास्क पहनकर घर के पास खाली पड़े एक प्लाट में अंजाम दिया था। ताकि उसे कोई पहचान ना सके। हालांकि पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल बच्ची का इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में एक दंपति छोटा सा मकान बनाकर रहते हैं। परिवार में 12 साल की बच्ची भी है। मंगलवार को पति-पत्नी अपने काम पर गए थे। दोपहर करीब 12:00 बजे बच्ची अपने मकान से कुछ दूरी पर शौच करने गई थी। वहां पर पड़ोसी युवक ने उसके साथ रेप किया। बच्ची रोती हुई घर आई तो आस-पड़ोस के लोगों ने उसकी हालत देख, पुलिस को फोन किया।
घटना की सूचना पाकर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और लड़की को गंभीर हालत मं देखकर पुलिस ने एंबुलेंस को कॉल की। सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस ने लड़की को नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने लड़की की गंभीर हालत को देखकर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपी के खुलाफ़ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस को आरोपी को पकड़ने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। दरअसल, आरोपी ने घटना के समय मास्क पहना हुआ था, ताकि उसे कोई पहचान ना सके। इतना ही नहीं, पीड़िता ने भी उसे पहले बार देखा था।
इसलिए वह उसे सही ढंग से पहचान नहीं पाई। लेकिन पुलिस ने इस मामले में आस-पास के लोगो से पूछताछ की और तफ्तीश के बाद आरोपी की पहचान हो गई। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उनका 19 वर्षीय पड़ोसी था। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications