अपनी ओर से पूरी कोशिश की, हार-जीत को लेकर घबराहट नहीं: किरण

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को जानने के लिए चंद वक्त बचा है। ऐसे में चुनावी नतीजों को लेकर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कौतुहल मची हुई है। जहां एग्जिट पोल्स के नतीजों को लेकर आम आदमी पार्टी अतिउत्साहित है तो वहीं भाजपा और कांग्रेस के खेमे में शांति है।

kiran bedi

मतगणना से कुछ घंटों पहले भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने कहा कि वह नतीजों को लेकर 'नर्वस' नहीं हैं, क्योंकि यह उनके हाथ में नहीं है। किरण बेदी ने कहा कि मैंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की। किरण ने कहा कि उन्होंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की, उनसे जो कुछ हो पाया उन्होंने वो सब किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना पूरा समर्पण ने दिल्ली को दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा में, जब मैंने अपनी ओर से पूरी मेहनत की, उसके बाद मैं गहरी नींद सोती हूं। उन्होंने साफ किया कि नतीजे मेरे हाथ में नहीं हैं लेकिन कर्म है। किरण ने कहा कि अगर मैं कायर होती या फिर मेहनत से भागती तो मैं आईपीएस में शामिल नहीं होती। वहीं जब एग्जिट पोल्स के नतीजों परप किरम ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि भाजपा हारती है या जीतती है, वह इसकी जिम्मेदारी लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+