…तो भाजपा में शामिल हो जाएंगे 'आप' के केजरीवाल

रोड शो के दौरान नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर मोदी वादा करें कि वह गैस के दाम नहीं बढ़ाएंगे, तो मैं भी बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा। गौरतलब है कि मोदी को टक्कर देने के लिए केजरीवाल वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं।
पार्टी के स्थानीय नेताओं के मुताबिक दिल्ली में 10 अप्रैल को चुनाव हो जाने के बाद केजरीवाल और उनकी टीम वाराणसी में डेरा डालने वाली है। ताकि मोदी की कड़ी टक्कर दी जा सके। गौरतलब है कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि रिलांइस के मालिक मुकेश अंबानी के कहने पर नरेन्द्र मोदी ने गैस के दाम बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications