दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फिरोज आलम की 'पाताल लोक' के इमरान अंसारी से क्यों हो रही तुलना?

नई दिल्ली। यूपीएससी परीक्षा 2019 जारी होने के बाद से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फिरोज आलम सुर्खियों में है। वजह ये है कि फिरोज ने यूपीएससी परीक्षा पास की है। वहीं, अब फिरोज की तुलना 'पाताल लोक' के इमरान अंसारी से हो रही है। दरअसल, 'पाताल लोक' का माजरा यह है कि इस नाम से एमेज़ॉन प्राइम पर एक वेब सीरीज आई थी। उसमें इमरान अंसारी नाम का एक पुलिसवाला था। हाथीराम चौधरी का जूनियर, जो नौकरी के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी करता है। आखिर में वह यूपीएससी एग्ज़ाम क्रैक कर लेता है। 'पाताल लोक' की स्टोरी फिरोज आलम की असल जिंदगी से मिलती जुलती है। इसलिए सोशल मीडियो पर लोग ​फिरोज की तुलना अंसारी से कर रहे हैं।

कौन हैं दिल्ली कांस्टेबल फिरोज आलम

कौन हैं दिल्ली कांस्टेबल फिरोज आलम

​सिविल सर्विसेज परीक्षा 2019 उत्तीर्ण करने वाले फिरोज आलम मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हापुर जिले के पिलखुवा कोतवाली अंतर्गत ग्राम आजमपुर दहपा के रहने वाले हैं। 12वीं मारवाड़ इंटर कॉलेज और ग्रेजुएशन राणा डिग्री कॉलेज पिलखुवा से की। इसके बाद वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए।

 आईपीएस बनने का था सपना

आईपीएस बनने का था सपना

अमूमन लोग एक बार सरकारी नौकरी लगने के बाद उसी में ​जिंदगी खपा देते हैं, मगर आलम को यह मंजूर नहीं था। यही वजह है कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल बनने के बाद भी इन्होंने आईपीएस बनने का अपना सपना जिंदा रखा और तैयारियों में जुटे रहे। दस साल बाद अब मेहनत रंग लाई है। 645वीं रैंक हासिल कर यूपीएससी परीक्षा पास की है। आलम को आईपीएस बनने की उम्मीद है, मगर रैंक अधिक होने की वजह से अभी कन्फर्म नहीं है।

पांच बार की असफलता से नहीं मानी हार

ऐसा नहीं है कि फिरोज आलम को यूपीएससी में आसानी से सफलता मिल गई। इसके पीछे पांच बार की असफलता और उससे कुछ सीख लेकर जी जोड़ मेहनत करना है। पांच बार फेल होने के बावजूद आलम ने हिम्मत नहीं हारी। ना ही मेहनत करना छोड़ा। नतीजा छठे प्रयास में पास हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+