केजरीवाल क्यों चुन रहे हैं भाजपा के लिए सीएम कैंडिडेंट ?
नयी दिल्ली। दिल्ली में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच एक दूसरे से आगे निकलने का दौर चल पड़ा है। इस बीच आम आदमी पार्टी राजनीतिक बयानबाजी कर अपने आप को सबसे आगे दिखाने की कोशिश कर रही है।

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ना केवल अपनी पार्टी के लिए बल्कि भाजपा का सीएम कैंडिडेट भी तय कर रहे हैं। इस बार आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव को अरविंद केजरीवाल बनाम जगदीश मुखी का रंग देने में जुटी हुई है। आप ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मंचों पर आने वाले विधानसभा चुनाव को अरविंद केजरीवाल बनाम जगदीश मुखी बताना शुरू कर दिया है। आखिर ऐसा क्यों है कि अरविंद केजरीवाल जगदीश मुखी को भाजपा का सीएम कैंडिडेट बनाने पर तूले हुए है।

मोदी से घबराकर बदला गेम
केजरीवाल चुनाव को आप बनाम जगदीश मुखी का रंग दे रहे हैं तो वहीं जानकारों का मानना है कि केजरीवाल पीएम मोदी से किसी सीधे मुकाबले से बचना चाहती है, इसलिए वो इसे केजरीवाल बनाम मुखी का रुप दे रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले वाराणसी में केजरीवाल मोदी के खिलाफ हार चुके हैं। मोदी जिन-जिन चुनावों में भाजपा का मुख्य चेहरा रहे और इन चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई। ऐसे में आप इस मुकाबले से दूर रहना चाहती है।

भाजपा नेतृत्व पर सवाल
दरअसल बाजपा के पास इस वक्त दिल्ली में कोई भी सीएम पद का चेहरा नहीं है। ऐसे में केजरीवाल इस मुद्दे को उछाल कर लोगों का ध्यान खींचने की जुगत कर रहे हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगी। केजरीवाल जगदीश मुखी का नाम उछालकर इसे नेतृत्व पर हमला कर रहे हैं।
नई सतह की तलाश में आप के केजरीवाल
जहां आम आदमी पार्टी जगदीश मुखी का नाम आगे बढ़ा रही है तो वहीं भाजपा का कहना है कि केजरीवाल खुद के लिए नई जमीन की तलाश कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ट नेता जगदीश मुखी का कहना है कि चूंकि केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कुछ खास काम किया नहीं है। ऐसे में वो नई सीट की तलाश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications