दिल्ली नहीं रही दिलवालों की, गर्भवती महिला को नहीं दिया सीट, फोटो वाइरल
नयी दिल्ली। कहना बहुत आसान है लेकिन अब आपकी दिल्ली दिलवालों की दिल्ली नहीं रह गई। यहां असवेंदनशीलता और अशिष्टता का बोलबाला रह गया है। कहने को यह कोई बड़ी खबर नहीं है कि मेट्रो में एक महिला ने एक दूसरी महिला को सीट देने से इंकार कर दिया, लेकिन जब हम यह कहते हैं कि एक युवा लड़की ने एक गर्भवती महिला को बैठने के लिए जगह देने से इंकार कर दिया, तो यह खबर थोड़ी गंभीर बन जाती है।

जी हां दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान आपने ये नजारे कई बार देखें होंगे, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि ऐसी घटनाएं आपके दिल को लग जाती है। आकांक्षा शर्मा ने जब मेट्रो में इस घटना देखा तो वो बाकियों की तरह चुप नहीं रही। उन्होंने उस गर्भवती महिला को ना केवल अपनी सीट दी बल्कि इस घटना का आंखो देखा हाल अपने ब्लॉग पर भी बयां किया, जिसे पढ़ने के बाद खुद को दिलवालों की दिल्ली कहने वाला इंसान शर्मसार हो जाए।
आकांक्षा के ब्लॉग के मुताबिक राजीव चौक पर एक गर्भवति औरत महिला कोच में चढ़ी। उसने आकांक्षा के बगल में बैठी युवती से विनम्रता से सीट मांगा लेकिन उस युवती ने साफ इंकार कर दिया। जब काफी विनती करने के बाद भी उस युवती ने महिला को सीट नहीं दिया तो आकांक्षा अपनी सीट से उठ गईं और उस महिला को बैठने के लिए कहा। अपने कृत्य पर शर्मसार होने के बजाए वो युवती कानों में हेडफोन ठूंस कर दूसरी तरफ देखने का नाटक करने लगी। ये दिल्ली की वो तस्वीर है जिससे अक्सर आपका सामना होता है।












Click it and Unblock the Notifications