दिल्ली में ठंडी सुबह, हल्की बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दिन में आसमान बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकारी ने बताया, "सुबह आसमान साफ रहेगा, लेकिन बाद में हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाके में हल्की बारिश की संभावना है।" दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।
उत्तर रेलवे के अनुसार कोहरे की वजह से 13 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं। इधर, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications