राहुल ने माना भष्टाचार देश की सबसे बड़ी समस्या, कहा पार्टी नहीं मार पाई छक्का

rahul gandhi
नयी दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी हार स्वीकार करते हुए माना कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों में छक्का नहीं मार पाई है। राहुल ने फिक्की के कार्यक्रम में कहा कि देश के लोग भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा प्रभावित है। करप्शन को लोगों की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए राहुल ने कहा कि इससे लड़ने में यूपीए सरकार ने दूसरों से बढ़कर काम किया है।

लोकपाल बिल पर अपनी पीठ थपथपाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भले ही उनकी पार्टी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन उन्होंने जनता के संदेश को समझ लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसे पूरी विनम्रता से स्वीकार किया है और उन्हें उम्मीद है कि इस झटके के बाद पार्टी मजबूती से उभरेगी और लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

संसद में पास लोकपाल बिल पर अपनी वाहवाही लूटते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लोकपाल बिल भ्रष्टाचार से लड़ने के‍ लिए काफी नहीं है। इसके लिए और बहुत से कानून बनाने पड़ेंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि राजनीति में हमेशा एक जैसा वक्त नहीं रहता, कभी अच्छा तो कभी बुरा वक्त आता जाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार से उन्होंने सबक ली है। राहुल ने युवाशक्ति को पहचानते हुए कहा कि देश के पास युवाओं की पावर है। इस पावर का सही से इस्तेमाल करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+