बारिश से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर ऐसे भरा पानी, कई राज्यों में फसलों को नुकसान, रात को बरसे ओले

नई दिल्ली। आज रात की बारिश ने वातावरण तो साफ किया, लेकिन नुकसान भी बहुत हुआ। हरियाणा-पश्चिमी यूपी और पूर्वी राजस्थान समेत दिल्ली में भी घंटों वर्षा हुई। हरियाणा के दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर जल-जमाव हो गया। वहीं, गुरुग्राम की निचली गलियों में राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली के स्लम एरिया में कीचड ही कीचड़ हो गई है।

Recommended Video

    Delhi Rain: Delhi-NCR में बारिश, कई इलाके जलमग्न | वनइंडिया हिंदी
     rain

    हरियाणा-उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुबह तक बारिश होती रही। चौंकाने वाली बात यह है कि, कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों को बहुत ​नुकसान पहुंचा है। इन दिनों हरियाणा-उत्तर प्रदेश के किसानों की सरसों की फसलों पर फूल आ रहा है, और ओलावृष्टि से कई क्षेत्रों में फसल तबाह हो गई है। गेंहू के खेत लोट गए हैं।

     rain

    गोवर्धन के एक किसान ने बताया कि, रात को जोर-जोर से बादल गरजे। पूरी रात किसान परेशान होते रहे। सुबह देखा तो फसलों की बुरी हालत हो गई। गेंहू के खेतों में पानी भरा था, जिससे छोटे-छोटे पौधे मर गए। वहीं, सरसों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।

     rain

     rain

    गेंहू की फसल 5 महीने की होती है और उसकी बुवाई के दूसरे महीने जनवरी में ये बारिश होने से उसे नुकसान हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+