खौफनाक हादसा, टक्कर के बाद टीचर को घसीटता रहा ट्रक, देखें VIDEO
हमारी सलाह है कि अगर आप कमजोर दिल के हैं तो इस वीडियो को बिल्कुल न देखें।
नई दिल्ली। दिल्ली में रोज सड़क हादसे होते हैं। कभी खुद की गलती तो कभी दूसरों की गलती की वजह से कईयों की जानें चली जाती है। इस बार किसी दूसरी की गलती ने 27 साल के शिक्षक की जान ले ली।

दक्षिण पश्चिम इलाके जाफरपुर में बीच सड़क पर कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी और फिर एक ट्रक ने उसे कुचल डाला। दोनों मौके से भाग गए और स्कूटी सवार ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। इस खौफनाक हादसे का पूरा वीडियो दिल्ली पुलिस ने जारी किया है। वीडियो को देखना सबके बस की बात नहीं है। हमारी सलाह है कि अगर आप कमजोर दिल के हैं तो इस वीडियो को बिल्कुल न देखें।
Viral Video: लोकल ट्रेन में जवानों और गुंडों के बीच जमकर हुआ ढिशुम-ढिशुम
पूरे हादसे की तस्वीरें सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हुई हैं। हादसा दिल्ली के जाफरपुर इलाके में हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी पर सवार 27 साल के मनीष को पहले सेंट्रो कार ने धक्का मारा। धक्का लगने की वजह से उसक संतुलन बिगड़ गया और वो सड़क पर गिर गया।
Video- देखिए कैसे मकड़ी ने चूहे को बना लिया अपना शिकार
जब तक कोई उसकी मदद करता, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। युवक ट्रक के टायरों में उलझ या और चंद मिनटों में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देखिए खौफनाक वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications