viral Video: जब पानी के लिए महिलाओं के बीच हुआ महाभारत
नयी दिल्ली। दिल्ली में पानी की किल्लत आम बात है। कई-कई दिनों तक यहां पानी नहीं आता। कई इलाकों में तो लोग दूर-दूर जाकर पानी लाते हैं या फिर पानी के टैंकर का इंतजार करते हैं। पानी का टैंकर आए तो वहां पानी भरने के लिए लड़ाई हो जाती है, लेकिन दिल्ली के महिपालपुर के गली नबंर 6 में जो हुआ उसे देखने के आप पानी को बर्बाद करने से पहले हजार बार सोचेंगे। Viral Video: सरेआम ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को लात-घूसों से कर दी पिटाई

महिपालपुर की इस गली में पानी की पाइप लाइन नहीं है,जिसकी वजह से यहां लोगों को पानी के लिए टैंकर पर निर्भर रहना पड़ता है। जब गली में पानी का टैंकर आया, तो महिलाओं का एक ग्रुप पानी भरने को लेकर एक दूसरे पर डिब्बे और प्लास्टिक की बाल्टी से हमला करने लगा। केजरीवाल के थप्पड़ कांड को मिली रहमान की आवाज, वीडियो वायरल
इस बीच एक महिला जमीन पर गिर गई, वहां मौजूद कुत्ते उस पर हमला करने की कोशिश करने लगे। इस वीडियो को देखकर आप यकीन कर लेगें कि दिल्ली वाले बूंद-बूंद पानी जमा करने के लिए हिंसा पर उतर आते हैं। पानी के लिए महिलाओं की कैट फाइट का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जल मंत्री को फटकार लगाई और उन्हें तुरंत इस मामले की रिपोर्ट पेश करने की हिदायत दी। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications