Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Valentine's Day : ब्रेकअप के दर्द को ताकत बनाकर IAS बने अभिषेक सिंह, पहले प्रयास में पास की UPSC

Valentine's Day : GF ने दिल तोड़ा तो इन्होंने UPSC एग्जाम फोड़ा, IAS भिषेक सिंह की लव स्टोरी

नई दिल्ली। कहते हैं प्यार में बड़ी ताकत होती है। सच्चा इश्क मुकम्मल करना हो तो इंसान पूरे जमाने से लड़ सकता है, मगर ठीक इसके उलट प्यार में धोखा मिले तो दिल टूट जाता है। तब इंसान जीने तक की उम्मीद छोड़ देता है। बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो अपने ब्रेकअप को ताकत बना लेते हैं। इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं आईएएस अभिषेक सिंह।

वैलेंटाइन डे 2021 के मौके पर जानिए अभिषेक सिंह की लव स्टोरी, ब्रेकअप, कामयाबी और अफसर से एक्टर बनने तक की पूरी कहानी।

आईएएस अभिषेक सिंह का परिचय

आईएएस अभिषेक सिंह का परिचय

आईएएस अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2011 कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। कोरोना महामारी के बीच इन्होंने रियल लाइफ हीरो की भूमिका निभाई। अभिषेक सिंह ने 'SIGMA' (स्टूडेंट्स फॉर इन्वॉल्व्ड गवर्नेंस और म्यूचुअल एक्शन) नामक एक संगठन की शुरुआत कर मजदूरों के लिए नई मुहीम भी चलाई।

आईएएस अभिषेक सिंह का परिवार

आईएएस अभिषेक सिंह का परिवार

अभिषेक सिंह अफसरों वाले परिवार से आते हैं। इनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल वर्ष 2009 बैच की आईएएस हैं। इनके चार साल की बेटी है। पिता आईपीएस अधिकारी रहे हैं। चाचा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी पद से रिटायर हो चुके हैं। कई चेचरे भाई भी पुलिस में हैं। छोटी बहन दंत रोग विशेषज्ञ है। छोटा भाई एमएनसी में काम करता है। अभिषेक सिंह के दादा स्कूल टीचर थे। दुर्गा शक्ति नागपाल के पिता भी आईएएस अधिकारी और दादा पुलिस अधिकारी रहे हैं।

 अभिषेक सिंह आईएएस की लव स्टोरी

अभिषेक सिंह आईएएस की लव स्टोरी

एक इंटरव्यू में आईएएस अभिषेक सिंह ने बताया था कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे तब एक लड़की से बेपनाह मोहब्बत करते थे। उससे शादी तक करना चाहते थे, मगर अभिषेक सिंह को प्यार में धोखा मिला। ब्रेकअप की वजह से अभिषेक सिंह अवसाद में चले गए थे। सुसाइड करने तक की सोचने लगे थे। ब्रेकअप के दर्द से उभरने में अभिषेक सिंह को सालभर लगा, मगर फिर अभिषेक ने जो कामयाबी हासिल की वो मिसाल बन गई।

 पहले प्रयास में पास की यूपीएससी परीक्षा

पहले प्रयास में पास की यूपीएससी परीक्षा

अभिषेक सिंह बताते हैं कि मैं ब्रेकअप की बातों को याद नहीं करना चाहता था, मगर आसानी से भूल भी नहीं पा रहा था। ऐसे में मैंने आईएएस बनने का लक्ष्य तय ​किया ताकि प्यार में मिले धोखे की याद ही ना आए। किताबों से दोस्ती की और यूपीएससी की तैया​री में जुट गया। ब्रेकअप को ही अपनी ताकत बनाने का नतीजा यह रहा कि वर्ष 2011 में अभिषेक सिंह पहले ही प्रयास में 94वीं रैंक हासिल कर आईएएस बन गए।

 अभिषेक सिंह वो अफसर जो बने एक्टर

अभिषेक सिंह वो अफसर जो बने एक्टर

अभिषेक सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के उन चुनिंदा अफसरों में से हैं, जो बेहतरीन एक्टर भी हैं। ये कई वेब सीरीज़ व एलबम में काम कर चुके हैं। बी प्राक का गाना 'दिल तोड़ के हंसती हो मेरा' अभिषेक पर ही फिल्माया गया है। 15 जुलाई 2020 को टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस गाने को अब तक 35 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 'दिल तोड़ के हंसती हो मेरा' दिल के सबसे करीब

'दिल तोड़ के हंसती हो मेरा' दिल के सबसे करीब

अभिषेक कहते हैं कि 'दिल तोड़ के हंसती हो मेरा' गाना मेरी निजी जिंदगी से भी काफी मेल खाता है। इस गाने की लास्ट लाइन 'सिर्फ दिल टूटा है। सांस नहीं। धड़कनों में रवानी अ​भी बाकी हैं... । प्यार का किस्सा खत्म हो गया तो क्या, जिंदगी की कहानी अभी बाकी है' मेरे दिल के सबसे करीब है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+