चुनावी आहट से खुला सरकारी घोषणाओं का पिटारा, खुलेंगे 58 मेडिकल कॉलेज

UPA to declare the openning of 58 new medical colleges
नई दिल्‍ली। पहले लोकपाल बिल लाकर और अब जनता के लिए लोक लुभावन घोषणाएं कर यूपीए ने चुनावी मोड में आने के संकेत दे दिये हैं। बताया जा रहा है कि अब सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्‍या 9 नहीं बल्कि 12 होगी। इसके अलावा युवाओं को ध्‍यान में रखकर कैबिनेट के आर्थिक मामलों की समिति ने 58 नये मेडिकल कॉलेज स्‍थापित करने के प्रस्‍ताव पर अपनी सहमति दे दी है। जिससे कि एमबीबीएस की 5800 सीटों में इजाफा होगा।

मामले पर जानकारी देते हुए पी चिदंबरम ने कहा कि मौजूदा जिले या रेफरल अस्‍पतालों से संबद्ध नए मेडिकल कॉलेजों की स्‍थापना के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजित योजना को स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय की मंजूरी मिले गयी है। प्रत्‍येक कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी।

योजना को पूरा करने के लिए पूर्वोत्‍तर और विशेष राज्‍यों के लिए केंद्र और राज्‍य सरकारों की वित्‍तीय भागीदारी का अनुपात 90 और 10 फीसदी होगी, जबकि अन्‍य राज्‍यों के लिए यह भागीदारी 75 और 25 होगी। कुल मिलाकर केंद्र से लगभग 8457.40 करोड़ रूपये की सहायता मिलेगी, जबकि राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेशों की हिस्‍सेदारी 2513.70 करोड़ रूपये होगी।

मेडिकल कॉलेज की जिला अस्‍पतालों से दूरी दस किलोमीटर से कम होगी। एक कॉलेज की लागत लगभग 180 करोड़ रूपये होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+