चेतावनी: 24 घंटे बाद दिल्ली पर टूटेगा आफत का पहाड़

नयी दिल्ली। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आज के दिन सकून से बिता लीजिए, क्योंकि 24 घंटों के बाद दिल्ली पर आफत का पहाड़ टूटने वाला है। जी हां आपके घर से खाने-पीने तक के लाले पड़ने वाले हैं। हम आपको डरा नहीं रहे बस आपको बताने की कोशिश करने जा रहे है कि 24 घंटों के बाद आप पर आफत का पहाड़ टूट सकता है।

india gate

जी हां नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी के ताजे आदेश आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। दरअसल एनजीटी ने दिल्ली- एनसीआर में 10 साल पुरानी डीज़ल गाड़ियों पर बैन लगाने का आदेश दे दिया है। इतना ही नहीं एनसीआर से लेकर नोएडा एक्सटेंशन और गुड़गांव में बिल्डरों को लेकर नियम बेहद सख्त कर दिए हैं। ऐसे में एनजीटी के आदेश के खिलाफ कल आधी रात से ट्रांसपोर्ट्स ने बेमियादी हड़ताल की धमकी दी है। अगर ये ट्रांसपोर्ट्स हड़ताल पर चले गए तो मंगलवार से राजधानी में सब्जी-दूध सबके लाले पड़ जाएंगे।

दरअसल एनजीटी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से दो बड़े फैसले लागू करने का आदेश दिया है। बिल्डरों पर नियमों की अनदेखी करने पर प्रोजेक्ट सील करने का आदेश दिया है तो वहीं 10 साल पुरानी गाड़ियों को बैन करने का सख्त फैसला लिया है।इस आदेश के बाद दिल्ली एनसीआर के कई प्रोजेक्ट लटकने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं ट्रांसपोर्ट्स की हड़ताल से फल-सब्जी और दूध की सप्लाई पर मंगलवार से असर पड़ सकता है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की चेतावनी के बाद केजरीवाल सरकार उन्हें मनाने की कवायत कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+