दिल्ली पर फिर मंडराया आतंकी हमले खतरा, आतंकियों के निशाने पर दिल्ली मेट्रो
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर फिर से आतंकी हमले का साया मंडराने लगा है। खूफिया एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आंतकियों के निशाने पर दिल्ली मेट्रो, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में खालिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी की खबर हैं। ऐसे में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

खुफिया विभाग के इस अलर्ट के बाद सीआईएसएफ को हाई अलर्ट कर दिया गया है। मेट्रो स्टेशन समेत सार्वजनिक और दिल्ली की दार्शनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया विभाग के पास आतंकियों के नाम की लिस्ट भी है लेकिन वो कहां इसकी तलाश की जा रही है।
मेट्रो पर आतंकी हमले की आशंका के तहत सीआईएसएफ ने सुरक्षा को बढ़ा दी है। गहन तलाशी के बाद ही स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। संदिग्ध चीजों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस को फोन पर आतंकी हमले की धमकी दी गई थी। फोन करने वाले ने धमकी दी थी दिल्ली के अक्षरधाम और छतरपुर मंदिर समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर आतंकी हमला हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications