समस्या सुनाने केजरीवाल के पास गई थी लेडी टीचर, हुड़दंगी बता कर दिया गया सस्पेंड
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के मुख्यमंत्री राजनीति के 'नायक' है या कुछ और वो इस खबर को पढ़कर साफ हो जाएगा। अपनी मांग को लेकर बात-बात पर धरने पर बैठने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल के सामने एक शिक्षिका को अपनी मांग लेकर जाना महंगा पड़ गया। दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित मुल्तान नगर सरकारी स्कूल में टीजीटी शिक्षिका राजबाला सैनी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बीते सोमवार त्यागराज स्टेडियम में आयोजित शिक्षक सम्मान पुरस्कार के दौरान मुख्यमंत्री से बात करने का प्रयास किया।
उन्हें बात करने नहीं दिया गया लेकिन उसके बदले में सोमवार की शाम उन्हें निलंबन पत्र भेज दिया गया। बीते कई दिनों से सरकारी स्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक छठे वेतन आयोग के वेतनमान को सरकार द्वारा न दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। टीचर का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल भी मौजूद थी जिस वजह से उन्हें निलंबित किया गया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि केजरीवाल के कार्यक्रम में हुड़दंग करने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है।राजबाला सैनी का कहना है कि उन्हें निलंबन का कारण तक नहीं बताया गया है जिससे वो काफी परेशान हैं। इस सिलसिले में वह बुधवार सुबह पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची लेकिन जब वहां मुलाकात नहीं हुई तो वह बाद में उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से मिलने के लिए उनके आवास पहुंची।













Click it and Unblock the Notifications