अपने कुत्ते संग पुलिस स्टेशन पहुंचे सोमनाथ भारती

नई दिल्ली। सोमनाथ भारती के मामले में बीती रात तब नाटकीय मोड़ आया जब आम आदमी पार्टी के नेता सोमाथ भारती अपना कुत्ता लेकर द्वारका पुलिस थाने पहुंच गये। उन्होंने पुलिस से कहा कि आने कुत्ते की डिमांड की थी, मैं उसे ले आया।

Sonmath Bharti

सोमनाथ भारती ने कहा कि अब पुलिस जितनी चाहे, उतनी इंवेस्टीगेशन करे। कुत्ता उनके पास रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि कुछ राजनेता दिल्ली पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। मैंने खुद पुलिस को फोन किया और कहा कि मैं जांच का हिस्सा बनने को तैयार हूं, बताइये कैसे संभव हो सकता है।

केजरीवाल के बारे में भारती ने कहा कि मैं इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नहीं खींचना चाहता हूं। वो हमाने आदर्श हैं और बहुत वरिष्ठ हैं। इस पर्सनल मैटर में उनको नहीं खींचना चाहता। रही बात पार्टी की तो मैं अपनी पार्टी से नाखुश नहीं हूं, ये मरा निजी मामला है और पार्टी को इसमें दखल देना भी नहीं चाहिये।

गौरतलब है कि सोनमाथ भारती की खोज में दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों दिल्ली से लेकर आगरा तक कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+