जासूसी कांड: मोदी सरकार की जांच के लिए कमेटी गठित, भाजपा में तूफान

गौर हो कि गुजरात में एक महिला की जासूसी तत्कालीन गृहमंत्री अमित शाह ने किसी 'साहब' नाम के शख्स के कहने पर करवाई थी। आरोप लगाये जा रहे हैं कि यह जासूसी मोदी के कहने पर ही की गई थी।
भाजपा नेता अरूण जेटली का कहना है कि कांग्रेस मोदी के खिलाफ राजनीतिक नहीं बल्कि एक साजिश के तहत काम कर रही है। इसलिए उन्हें रोंकने के लिए जांच एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है। इस मामले की जांच गुजरात सरकार की देखरेख में की जा रही है, फिर इसके समान ही एक अन्य आयोग का गठन करना, संविधान के संघीय ढांचे का उल्लंघन करना है।
भाजपा का कहना है कि कांग्रेस मोदी से डर गयी है और अब वह इमर्जेंसी जैसे हालात पैदा कर रही है, तब भी कांग्रेस की हार हुई थी अब एक बार फिर होगी।












Click it and Unblock the Notifications