फिर दिल्ली कूच करेंगी शीला, प्लान तैयार!

ऐसे में दिल्ली में इन दिनों दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी का एक बड़ा तबका शीला को दिल्ली बुलाने के पक्ष में है। कांग्रेस के इस तबके का मानना है कि शीला कांग्रेस को एक बार फिर से उन्हें जीत की राह पर ले आएगी तो वहीं कांग्रेस में एक तबका ऐसा भी है जो शीला के बनवास को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की सेहत के लिए ठीक करार दे रहा है।
दरअसल दिल्ली में किसी भी वक्त चुनाव का ऐलान हो सकता है। सभी पार्टियां अपने-अपने कुनबे को मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई हैं। कांग्रेस के पास फिलहाल कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिसके नाम पर वो लोगों से वोट मांग सके। ऐसे में पार्टी का बड़ा तबका शीला दीक्षित को फिर से दिल्ली बुलाने के पक्ष में है।
शीला के पक्ष में दो विधायकों ने इस बाबत पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह भी किया। हालांकि विधायकों की इस मांग पर दिल्ली कांग्रेस के आला नेता ज्यादा कुछ बोलने से बच रहे हैं, लेकिन वे इतना जरूर मानते हैं कि शीला दीक्षित पार्टी की जरुरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications