दिल्ली के डान के फार्म हाउस में सेक्स रैकेट

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)एक जमाने में देवराज दीवान की दिल्ली में तूती बोलती थी। आनंद पर्वत इलाके में कैबरे डांस दिखाने वाले रेस्तरां का मालिक देवराज तमाम गैर-कानूनी काम-धंधों से जुड़ा था। पर, उम्र बढ़ने के साथ उसका पहला वाला जलवा नहीं रहा। पर कहते हैं कि चोर चोरी से जाए पर हेराफेरी से ना जाए।

दीवान का बेटा भी

अब दिल्ली के करीब सोनीपत में देवराज के फार्म हाउस में पुलिस ने पिछले दिनों छापेमारी कर जुआ व सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर कई युवतियों और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दीवान का बेटा ललित दीवान भी शामिल है। आरोपियों से लाखों रुपये भी बरामद किए।

विधायक भी था दीवान

दीवान एक जमाने में कांग्रेस का सोनीपत से विधायक भी था। पुलिस को खबर मिली थी कि दीवान फार्म पर सेक्स रैकेट व जुए का धंधा चल रहा है। उसके बाद पुलिस की एक टीम का गठन किया और रात को फार्म पर छापा मारा।

सेक्स का धंधा

इस दौरान जुआ खेलते व वेश्यावृत्ति करते पुरुषों व युवतियों को काबू कर लिया। अब देवराज दीवान कह रहे हैं कि फार्म हाउस उनका जरूर है, लेकिन उन्होंने इसे वर्ष 2010 में कपूर सिंह को किराये पर दे दिया था। जानकारों का कहना है कि देवराज के बहुत लंबे हाथ है। उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+